उत्तर प्रदेश: कुछ सकुचाते तो कुछ खिलखिलाते हुए बच्चे पहुंचे स्कूल, टीचर्स बोले वेलकम

एजुकेशनउत्तर प्रदेश: कुछ सकुचाते तो कुछ खिलखिलाते हुए बच्चे पहुंचे स्कूल, टीचर्स...

Date:


उत्तर प्रदेश: कुछ सकुचाते तो कुछ खिलखिलाते हुए बच्चे पहुंचे स्कूल, टीचर्स बोले वेलकम

खनऊ। यूपी में कोरोना संक्रमण के चलते एक लंबे अर्से से बंद स्कूल आज खुल गये। कुछ सकुचाते-सहमते तो कुछ हंसते-खिलखिलाते बच्चे जब बुधवार को स्कूल पहुंचे अध्यापकों ने उनका आत्मीयता से वेलकम किया। इस बीच यूपी सरकार का अध्यापकों से आग्रह है कि हर हाल में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाना चाहिये। गौर हो कि, कोरोना की दूसरी लहर के बाद सूबे में पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बुधवार से शुरू हो गये हैं।

योगी सरकार ने स्कूलों में बच्चों को कोविड से बचाने के लिए अवश्यक नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा है। स्कूली बच्चों के लिए स्कूलों में साफ-सफाई के सभी आवश्यक इंतजमात किए गये हैं। पहले दिन छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला, जबकि अभिभावकों में अभी भी डर बना हुआ है।

Read also: उत्तर प्रदेश में ओबीसी मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा ने तैयार किया मास्टरप्लान

उत्तर प्रदेश: कुछ सकुचाते तो कुछ खिलखिलाते हुए बच्चे पहुंचे स्कूल, टीचर्स बोले वेलकम
यूपी सरकार द्वारा बुधवार को लखनऊ में कक्षा 1 से 5 वीं के लिए स्कूल फिर से खोलने की अनुमति के बाद स्कूल जाते के लिए छात्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड संक्रमण के कारण बीते सात महीनों से बंद स्कूल एक सितंबर से फिर प्रारम्भ हो रहे हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के लगभग 1 करोड़ 80 लाख छात्र-छात्राओं को इस साल स्कूल बैग, स्कूल ड्रेस जूता-मोजा और स्वेटर के लिए नकद धनराशि दी जानी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन की पूरी व्यवस्थाएं करने का इंतजाम कर रखा है।

Read also: चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में 5 प्रमुख प्रोजेक्ट पर सरकार का फोकस

उत्तर प्रदेश: कुछ सकुचाते तो कुछ खिलखिलाते हुए बच्चे पहुंचे स्कूल, टीचर्स बोले वेलकम
लखनऊ के जियामऊ प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को यूपी सरकार द्वारा कक्षा 1 से 5 वीं के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति देने के बाद छात्रों को थर्मल स्कैनिंग से गुजरना पड़ा और हाथों को सैनिटाइज किया गया।

मालूम हो कि इससे पहले कोरोना की पहली लहर के थमने पर एक मार्च से स्कूलों का संचालन तो हुआ पर, मार्च के दूसरे सप्ताह से ही कोरोना की दूसरी लहर के जोर पकडऩे के बाद ही स्कूलों को बंद कर देना पड़ा था। सूबे में कोरोना काबू में आ जाने पर अब सीएम ने सभी विद्यालयों में 23 अगस्त से कक्षा 6 से 8 और एक सितंबर पहली से पांचवीं कक्षाओं की शुरूआत कर देने की हिदायत दे रखी है। यूपी में 24 अगस्त से 6वीं से 8वीं तक कक्षाओं को पहले ही खोला जा चुका है।

उत्तर प्रदेश: कुछ सकुचाते तो कुछ खिलखिलाते हुए बच्चे पहुंचे स्कूल, टीचर्स बोले वेलकम
लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह के मदरसा में बुधवार को यूपी सरकार द्वारा सभी धार्मिक शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने की अनुमति के बाद कुरान का पाठ करते मुस्लिम छात्र।

डायरेक्टर बेसिक एजुकेशन सर्वेन्द्र विक्रम सिंह के मुताबिक, कक्षाओं को चलाने के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को कोविड से बचाने वाले सभी उपाय अपनाने होंगे। अगर कोई आपात स्थिति आती है तो तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र को फोन करें और इलाज का इंतजाम किया जाय।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related