Amitabh Bachchan In Uttarakhand: देवभूमि की वादियों का दीदार करने पहुंचे बिगबी उत्तराखंड,उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

फीचर्डAmitabh Bachchan In Uttarakhand: देवभूमि की वादियों का दीदार करने पहुंचे बिगबी...

Date:


Amitabh Bachchan In Uttarakhand: देवभूमि की वादियों का दीदार करने पहुंचे बिगबी उत्तराखंड,उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

देहरादून। फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज शुक्रवार को देवभूमि की वादियों का दीदार करने के लिए उत्तराखंड पहुंचे। उनका जहाज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान बिग बी अमिताभ बच्चन को देखने के लिए उनके चाहने वालों का तांता लग गया। भीड़ को देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई थी। जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन नरेंद्रनगर आनंदा होटल में रूके हुए हैं।

Read also: लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने अमिताभ बच्चन को बनाया एंबेसडर

उत्तराखंड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पहुंचने की सूचना से उनके चाहने वाले उत्साहित है। बताया जाता है कि बिग बी अमिताभ बच्चन किसी नए फिल्म की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे हैं। अमिताभ बच्चन एक चार्टर प्लेन से जौली ग्रांट हवाई अडडे पहुंचे। इससे पहले भी कई फिल्मों की शू।िग के सिलसिले में अमिताभ बच्चन उत्तराखंड आ चुके हैं। ​हव जिस होटल आनंदा में रूके हैं। उसकी सुरक्षा काफी सख्त की गई है। वे कुछ दिन यहां गुजारने के बाद वापस मुंबई लौट जाएंगे। पहले जब बिगबी उत्तराखंड आए थे तो उन्होंने इस देवभूमि की भव्यता और दिव्यता के बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related