- जेल से बाहर निकलते ही पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने किया ऐलान
लुधियाना। उत्तर प्रदेश के सीएम पर खुद के खिलाफ उठने वाली आवाज का दमन करने का आरोप लगाते हुए पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सीएम योगी को जरनल डायर अवार्ड भेजने का ऐलान किया है। लखीमपुर खीरी जाने का प्रयास कर रहे रंधावा को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर सरसावां पुलिस थाने में रखा था। जेल से छूटने के बाद उपमुख्यमंत्री ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी को इस पर कार्रवाई करनी चाहिये।
Read also: पंजाब के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया (लीड-1)
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक वारदात के बाद घटनास्थल पर जाने का प्रयास कर रहे पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को रोकने के आदेश सरकार ने दिये थे। इससे पहले योगी सरकार ने पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी और डिप्टी सीएम रंधावा के हेलिकाॅप्टर को लखनऊ में लैंड करने की परमिशन नहीं दी थी।
इसके बाद सड़क मार्ग से लखीमपुर जाने का प्रयास कर रहे डिप्टी सीएम रंधावा का काफिला सहारनपुर में दाखिल हुआ तो यूपी पुलिस ने उनका रास्ता रोक लिया। लखीमपुर जाने की जिद पर अड़े डिप्टी सीएम रंधावा, विधायक कुलबीर जीरा और अंगद सैनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।यूपी पुलिस ने उन्हंे सहारनपुर के सरसावां पुलिस थाने में रखा था।
Read also: शाह से मिल सकते हैं अमरिंदर, उनके कार्यालय ने किया इनकार (लीड-1)
वहां से रिहा होने के बाद पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना की निंदा की। उन्होंने अपने काफिले को लखीमपुर जाने से रोकने वाले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को जरनल डायर अवार्ड भेजने का ऐलान किया। उन्होंने यूपी सरकार द्वारा अत्याचार किये जाने की बात कहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मामले में एक्शन लेना चाहिये।

