लखीमपुर खीरी हिंसाः किसान की पीएम रिपोर्ट में गड़बड़ी करने का आरोप

उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी हिंसाः किसान की पीएम रिपोर्ट में गड़बड़ी करने का आरोप

Date:


लखीमपुर खीरी हिंसाः किसान की पीएम रिपोर्ट में गड़बड़ी करने का आरोप

  • किसान का परिवार कह रहा, गोली लगने से हुई गुरविंदर की मौत

बहराइच। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले किसान गुरविंदर के परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंे गड़बड़ी किये जाने का आरोप लगाया है। बहराइच के किसान गुरविंदर की पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया जबकि परिवार का कहना है कि गुरविंदर की मौत गोली लगने के कारण हुई है। गुरविंदर का परिवार उनके शव का पोस्टमार्टम किसी दूसरे राज्य में कराये जाने की मांग कर रहा है। वहीं आला पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी किसान के शव का अंतिम संस्कार करने के लिये परिवारजनों को मनाने मे जुटे हैं।

Read also: सिद्धू लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करते हिरासत में लिए गए

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में जान गंवाने वाले बहराइच के किसान गुलविंदर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए उनके परिवार ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। परिवारजनों का मानना है कि गुलविंदर की मृत्यु गोली लगने से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गुलविंदर की मौत दम घुटने के कारण हुई है। गुलविंदर के शव का पोस्टमार्टम किसी दूसरे राज्य में कराये जाने की मांग को लेकर परिवारजन अड़े हुए हैं। मौके पर मौजूद डीएम और एसएसपी परिवारजनों से गुलविंदर का अंतिम संस्कार करने के लिये मनाने का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं।

Read also: लखीमपुर खीरी हिंसा के समझौते पर लॉ एंड आर्डर एडीजी, दोषियों को नहीं बक्शा जाएगा, कड़ी कार्रवाई होगी

इस प्रकरण ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। मृतक गुलविंदर के घर के पास धरने पर बैठी पूर्व सांसद सावित्री बाई फूले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं का गुलविंदर के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए जिले की सीमाएं सील कर दी गयी हैं। गुलविंदर के घर के पास काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिये गये हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related