Lulu Mall Lucknow Owner: आज़म ने लूलू मॉल के मालिक को बताया आरएसएस का एजेंट

उत्तर प्रदेशLulu Mall Lucknow Owner: आज़म ने लूलू मॉल के मालिक को बताया...

Date:

लखनऊ में जब से लूलू मॉल की ओपनिंग हुई किसी न किसी वजह से विवाद खड़ा होता रहा है, आये दिन इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लूलू मॉल पर राजनीतिक बयानबाज़ी होती रहती है, अब सपा नेता आज़म खान के एक बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है, आज़म खान ने अपने एक बयान में लूलू माल के मालिक युसूफ अली को आरएसएस का एजेंट बताया है. आज़म खान के मुताबिक लूलू मॉल के मालिक ने ही यह विवाद खड़ा किया है, वहीँ मॉल में नमाज़ी लेकर आया. 

आज़म खान ने कहा लूलू मॉल का मालिक आरएसएस के लिए फण्ड इकट्ठा करता है, मॉल के अंदर नमाज़ियों को लेकर बखेड़ा उसी का खड़ा किया हुआ, आज़म ने कहा कि उसे मॉल का नाम बदलना चाहिए और इस पूरे विवाद पर उसे असलियत बतानी चाहिए। आज़म खान ने इससे पहले भी लूलू माल पर पूछे गए एक सवाल पर जवाब देते हुए लूलू मॉल का लूलू टूलू कहते हुए मज़ाक उड़ाया था. बता दें कि लूलू मॉल को अपने कार्यकाल का प्रोजेक्ट बताते हुए समाजवादी पार्टी ने एक तस्वीर भी जारी की थी, इस तरह युसूफ अली को आरएसएस का एजेंट बताकर आज़म खान कहीं न कहीं न कहीं अपनी पार्टी को ही निशाने पर निये हुए हैं.  

Read also: Voter List Registration: अब 17 साल का किशोर भी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए कर सकेगा आवेदन

एक पुराने केस में तारिख पर पहुंचे आज़म खान ने मंहगाई के सवाल पर तन्ज़िया लहजे में कहा कि जब सरकारी बाबू की तनख्वाह लाखों में होगी तो मंहगाई से क्या फ़र्क़ पड़ने वाला, सपा नेता ने कहा कि देश में महंगाई है कहां? देश में तो चारों तरफ हरियाली और ख़ुशहाली है.आज़म खान ने मीडिया वालों को भी लपेटते हुए कहा कि इन लोगों की सैलरी भी लाखों में होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related