Education: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की PM ने जानी स्थिति, देश की प्रगति के लिये जरूरी है नयापन

एजुकेशनEducation: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की PM ने जानी स्थिति, देश की...

Date:

PM नरेंद्र मोदी ने विगत दिवस राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की स्थिति का अवलोकन किया है, जहाँ PM ने स्कूली छात्रों की तकनीक पर ओवर एक्सपोजर से बचने, शिक्षा के आधुनिक और हाइब्रिड मॉडल को अपनाने पर जोर देने को कहा। वहीं इसके बारें में PM ने बोलते हुये कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के बाद काफी बदलाव और प्रयास देखने को मिले हैं, जिनमें से समावेशिता, गुणवत्ता, इक्विटी शामिल हैं।

वहीं आगे उन्होंने कहा कि इस नीति के जरिये स्कूल छोड़ चुके बच्चों को स्कूल में वापस लाना, उच्च शिक्षा में मल्टीपल एंट्री आदि जैसे कई बदलाव देखे गये हैं। वहीं यह सभी प्रयास दूरगामी होंगे, जोकि देश की प्रगति को और उन्नत करेंगे। आगे उन्होंने किसानों के लिये बोलते हुये कहा कि माध्यमिक विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशालाओं को किसानों से जोड़ा जाना चाहिये, जहाँ उनकी मिट्टी की जाँच बेहतर तरीके से हो सके और इससे छात्रों को भी सीखने का मौका मिलेगा।

वहीं आगे बतलाते हुये उन्होंने कहा कि छोटे उम्र के बच्चों की देखभाल और शिक्षा के लिये कई कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनमें से बालवाटिका, निपुण भारत, विद्या प्रवेश, परीक्षा सुधार आदि जैसे कार्यक्रम चलाये जा रहें हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रो में सुधार के लिये उन्होंने बोलते हुये कहा कि इन केंद्रों के डेटा को बिना किसी समस्या के स्कूलों के रिकॉर्ड के साथ जोड़ना चाहिये, क्योंकि बच्चे आंगनबाड़ी से आगे बढ़कर ही स्कूलों में पहुँचते हैं। ऐसे में इसपर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...