Heatwave: गर्मी के कारण यूनिफॉर्म में छूट के आदेश, शिक्षा मंत्रालय ने जारी किये नये आदेश

एजुकेशनHeatwave: गर्मी के कारण यूनिफॉर्म में छूट के आदेश, शिक्षा मंत्रालय ने...

Date:

इस साल रिकार्डतोड़ गर्मी पड़ रही है, वहीं इस महीने की शुरुआत में लोंगो के पसीने छूट गये हैं। वहीं ऐसे में भी कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज लगातार शुरू हैं, ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के हित को देखते हुये नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि स्कूल अपने यूनिफार्म नियमों में छूट प्रदान करें, क्योंकि इतनी गर्मी में यूनिफार्म के नियमों का पालन करना बच्चों के लिये परेशानी का सबब बन सकता है।

वहीं बच्चों को इस दौरान हल्के और हवादार कपड़े पहनने की अनुमति दी जा सकती है, जिससे उनको सहूलियत रहे। वहीं आगे उन्होंने कहा है कि स्कूलों के समय का निर्धारण भी बदला जाये, जहाँ अभी कई राज्यों में स्कूल सुबह 10 से 4 बजे तक, कई राज्यों में सुबह 8 बजे से 2 तक के हैं। वहीं इस मौसम में दोपहर में गर्मी और लू अपनी चरम सीमा पर पहुँच जाती हैं, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुये उचित फैसला लेना चाहिये।

वहीं उन्होंने जारी निर्देश में कहा है कि स्कूलों का समय अब सुबह 7 बजे से 12 बजे तक का किया जाना चाहिये, साथ ही स्पोर्ट्स और आउटडोर जैसी एक्टिविटी सुबह के वक्त ही करायी जानी चाहिये। इसके साथ ही आगे दिशानिर्देश में कहा है कि इस मौसम में स्कूल की प्रार्थना बन्द कमरों में करायी जाये, बच्चों को सीधी धूप से बचाने के हरसंभव प्रयास किये जायें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related