UP Board Result: अब ईमेल में भी भेजें जायेंगे रिजल्ट, बोर्ड ने की नयी पहल

एजुकेशनUP Board Result: अब ईमेल में भी भेजें जायेंगे रिजल्ट, बोर्ड ने...

Date:

यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद बोर्ड अब रिजल्ट की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गया है। बता दें कि इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर बोर्ड ने अब एक नयी घोषणा की है, जहाँ अब छात्रों को उनके रिजल्ट ईमेल के माध्यम से भेजें जायेंगे।

वहीं इन दिनों विभिन्न जनपदों में कक्षा 10 से लेकर कक्षा 12 के 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की ईमेल आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, जहाँ व्यापक रूप से इस पर काम चल रहा है। बता दें कि स्कूलों को उनके पंजीकृत छात्रों की ईमेल आईडी बनाने और उसको UPMSP की वेबसाइट में अपलोड करने के दिशा-निर्देश दिये गये हैं, जिसकी अंतिम तिथि आज यानी 26 मई, 2022 निर्धारित की गयी है। वहीं इन ईमेल आईडी में रिजल्ट घोषित होते ही 10 वीं, 12 वीं छात्रों के पास भेजा जायेगा, वहीं यह व्यवस्था upmsp.edu.in और रिजल्ट पोर्टल upresults.nic.in से अलग होगी।

बता दें कि जिस दिन रिजल्ट जारी होता है उस दिन छात्रों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है, इसके साथ ही उन्हें साइबर कैफे के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। दूसरी ओर इस वेबसाइट में अत्याधिक लोड पड़ जाता है, जिससे वेबसाइट क्रैश हो जाती है, वहीं इस सुविधा से छात्र इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकेंगे। इसके साथ ही इस व्यवस्था के जरिये UPMSP छात्रों से सीधा संवाद भी पा सकेगा, जोकि आगे के लिये बेहद फायदेमंद होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related