देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिये आयोजित होने वाली परीक्षा CUET PG 2022 में इस वर्ष डीयू और जामिया विश्विद्यालय सम्मिलित नहीं होंगे, वहीं इस बार की CUET परीक्षा में 32 केंद्रीय विश्वविद्यालय सम्मिलित होंगे। बता दें कि इन विश्विद्यालयों में दाखिला CUET PG के मेरिट स्कोर से ही मिलेगा, जहाँ इन विश्विद्यालयों द्वारा इसकी अनुमति प्रदान की गयी है।
इसके बाबत जानकारी देते हुये UGC के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने बताया कि इस वर्ष 32 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले CUET PG 2022 परीक्षा के माध्यम से होंगे, जहाँ CUET का स्कोर बहुत मायने रखेगा। दूसरी तरफ मौजूदा समय में इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है, जिसके लिये आवेदन पत्र NTA (नेशनल परीक्षण एजेंसी) की ऑफिशियल साइट पर भरे जा रहें हैं।
दूसरी तरफ इस परीक्षा में डीयू और जामिया इस वर्ष सम्मिलित नहीं होंगे, क्योंकि उन्होंने इन प्रोग्राम में दाखिले की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी। ऐसे में वह इस वर्ष इसमें सम्मिलित नहीं हो पायेंगे, इसके साथ ही वह अपनी ओर से परीक्षा को करा करके छात्रों का दाखिला लेंगे।
ये केंद्रीय विश्वविद्यालय होंगे CUET PG में सम्मिलित-
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ आंध्र प्रदेश, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, बिहार, केरल, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान आदि।

