हॉलीवुड के फिल्म प्रोड्यूसर स्टीव बिंग ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की

हॉलीवुडहॉलीवुड के फिल्म प्रोड्यूसर स्टीव बिंग ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की

Date:


हॉलीवुड के फिल्म प्रोड्यूसर स्टीव बिंग ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की

मशहूर हॉलीवुड प्रोड्यूसर स्टीव बिंग ने 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा का दिया। लॉस एंजेलिस की सेंचुरी सिटी में सोमवार को एक लग्जरी अपार्टमेंट बिल्डिंग के 27वें फ्लोर से कूदकर निर्माता ने आत्महत्या कर ली।

हालांकि, अभी तक बिंग के आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। मगर बताया जा रहा है कि वह कोरोना वायरस के कारण आईसोलेट किए जाने के दौरान डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। बता दें, स्टीव बिंग साल 2001 में अभिनेत्री और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया था।

मालूम हो, बिंग को अपने 18वें जन्मदिन पर अपने दादाजी की प्रॉपर्टी टाइकून लियो एस बिंग से लगभग 600 मिलियन डॉलर की संपत्ति विरासत में मिली थी। इस संपत्ति पर ही लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट के बिंग थिएटर का नाम रखा गया है। बिंग टॉम हैंक्स की फिल्म ‘द पोलर एक्सप्रेस’ के फाइनेंसर भी थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...