सीबीएसई एग्जाम को लेकर 25 को सुनवाई

एजुकेशनसीबीएसई एग्जाम को लेकर 25 को सुनवाई

Date:


सीबीएसई एग्जाम को लेकर 25 को सुनवाई

  • पेरेंट्स ने की है एग्जाम रद करने की मांग
  • दो दिन आगे बढ़ाई गई फैसले की तारीख

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं के एग्जाम लॉकडाउन की वजह से नहीं हो पाए थे. पेरेंट्स इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए थे क्योंकि वह चाहते है कि यह एग्जाम रद किए जाए क्योंकि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है.पेरेंट्स चाहते हैं कि छात्रों को लंबित परीक्षाओं के इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर मार्क किया जाए. हालांकि 12वीं कक्षा की लंबित परीक्षाओं पर फैसले की उम्मीद में बैठे छात्रों को अभी दो दिन और इंतजार करना पड़ेगा. 23 जून को सुनवाई में, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को 25 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है. ये फैसला केंद्र और सीबीएसई की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के निवेदन पर लिया गया. अब इस मामले पर गुरुवार, 25 जून को दोपहर करीब 2 बजे फैसला आ सकता है.

क्या बोले सॉलिसिटिर जनरल?
सॉलिसिटिर जनरल, तुषार मेहता ने कहा कि फैसला एडवांस स्टेज पर है. कल शाम तक, फैसला ले लिया जाएगा.गौरतलब है कि 17 जून को, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को 23 जून तक बची परीक्षाओं पर फैसला लेने के लिए कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने ये निर्देश कुछ पेरेंट्स की तरफ से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया था, जिसमें पेरेंट्स ने बचे एग्जाम रद करने की मांग की है.

सुनवाई के दौरान, सीबीएसई की तरफ से पेश काउंसिल ने कोर्ट को बताया कि बोर्ड प्रक्रिया में है और जल्द ही इस मामले पर फैसला लेगा. काउंसिल ने अगली सुनवाई पर कोर्ट को सूचित करने का आश्वासन देते हुए मामले को थोड़े समय के लिए स्थगित करने की मांग की.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...