Yogi Adityanath: जहां सीएम योगी दूसरे कार्यकाल की लेंगे शपथ, क्या हैं इकाना की स्थितियां?

पॉलिटिक्सYogi Adityanath: जहां सीएम योगी दूसरे कार्यकाल की लेंगे शपथ, क्या हैं...

Date:


Yogi Adityanath: जहां सीएम योगी दूसरे कार्यकाल की लेंगे शपथ, क्या हैं इकाना की स्थितियां?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की जनता के दिलों और मतों को जीत कर भारतीय जनता पार्टी (BJP victory) बहुमत की सरकार बनाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में योगी आदित्यनाथ का नाम पहले से तय है। हालांकि, मंत्रिमंडल का खाका कैसा होगा, इस पर गहन मंथन चल रहा है। योगी आदित्यनाथ के इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी भी लगभग पूरी कर ली गई है। राजधानी स्थित इकाना स्टेडियम इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने जा रहा है।

Yogi Adityanath: जहां सीएम योगी दूसरे कार्यकाल की लेंगे शपथ, क्या हैं इकाना की स्थितियां?
Image credit- Naeem

सूत्रों की मानें तो इस शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के बड़े नेताओं को भी निमंत्रण भेजने की तैयारी है। इसके लिए लगभग 200 वीवीआईपी गेस्ट की सूची भी तैयार कर ली गई है। वहीं, इस पूरे आयोजन में लगभग 70 हज़ार लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल होंगे।

Read also- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री मांझी की महिला रिश्तेदार के अपहरण का प्रयास

Yogi Adityanath: जहां सीएम योगी दूसरे कार्यकाल की लेंगे शपथ, क्या हैं इकाना की स्थितियां?
Image credit- Naeem

बता दें कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से समय-समय पर पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों का आवागमन जारी है। सभी यह सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं कि किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था न उत्पन हो। वहीं, सड़कों पर साफ़-सफाई भी पूरी तरह की जा रही है। नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ प्रकृति प्रेमी हैं, इसी के मद्देनज़र, लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा 112 मुख्यालय से लेकर इकाना स्टेडियम के गेट तक हरे-भरे पेड़ व गमले सजाए गए हैं।

Yogi Adityanath: जहां सीएम योगी दूसरे कार्यकाल की लेंगे शपथ, क्या हैं इकाना की स्थितियां?
Image credit- Naeem

Read also- Yogi Cabinet में इन महिला विधायकों को मिल सकती है जगह, चर्चा में शामिल हैं ये नाम

वहीं, सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए चयनित स्थल इकाना स्टेडियम (Ikana stadium) का लखनऊ नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई उन कमियों को सुधारने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।

Yogi Adityanath: जहां सीएम योगी दूसरे कार्यकाल की लेंगे शपथ, क्या हैं इकाना की स्थितियां?
Image credit- Naeem

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...