Akhilesh On Yogi Oath: अखिलेश का टवीट,सपा सरकार के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रहे योगी,जनता की करें सच्ची सेवा

पॉलिटिक्सAkhilesh On Yogi Oath: अखिलेश का टवीट,सपा सरकार के बनाए स्टेडियम में...

Date:


Akhilesh On Yogi Oath: अखिलेश का टवीट,सपा सरकार के बनाए स्टेडियम में शपथ ले रहे योगी,जनता की करें सच्ची सेवा

मेरठ। आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में योगी ​आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अभूतपूर्व शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भर से आए करीब एक लाख भाजपाई भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ के बाद प्रदेश के नए कैबिनेट के रूप में 52 विधायकों ने भी शपथ ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी आदित्यनाथ और भाजपा को बधाई दी है। हालांकि ये बधाई सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी है।

Read also: योगी के साथ दो उपमुख्यमंत्री, 16 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ (लीड-1)

लेकिन इस ट्वीट में भी वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और भाजपा को नसीहत देना नहीं भूले। अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि शपथ सरकार बनाने की नहीं बल्कि जनता की सच्ची सेवा की लेनी चाहिए। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि भाजपा की नई सरकार को बधाई। भाजपा सरकार जिस स्टेडियम में शपथ ग्रहण करवा रही है वो सपा का बनवाया हुआ है। इसलिए इस स्टेडियम में शपथ सरकार बनाने की नहीं बल्कि जनता की सच्ची सेवा की भी लेनी चाहिए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...