पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से आप लोन के लिए आवेदन करने से पहले ही अपने महीने की किस्तों का अंदाज़ा लगा सकते हैं। लोन की अलग-अलग समय-सीमा और EMI की रकम की तुलना करके आप अपने बजट के हिसाब से लोन चुकाने का सही प्लान चुन सकते हैं, ताकि आपको अपने आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिले।
सारांश
- पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से आप लोन की रकम, ब्याज़ दर और लोन चुकाने की समय-सीमा के आधार पर अपनी EMI का अंदाज़ा लगा सकते हैं।
- आप लोन चुकाने की अलग-अलग समय-सीमा की तुलना करके अपने बजट के हिसाब से लोन चुकाने का प्लान चुन सकते हैं।
- बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन से आप 40,000 रुपये से लेकर 55 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं और उसे 12 महीने से 108 महीने की समय-सीमा में चुका सकते हैं।
- लोन पाने की शर्तों को पूरा करने वाले ग्राहक सालाना 10% से 30% की ब्याज़ दरों, तुरंत मंजूरी, 24 घंटों* में लोन की रकम मिलने, किसी भी तरह के कोलेटरल की ज़रूरत नहीं होने और बेहद कम कागजी कार्रवाई जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करना क्यों ज़रूरी है?
पर्सनल लोन लेने से पहले यह जानना बहुत ज़रूरी है कि हर महीने आपको कितनी रकम चुकानी होगी। पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर से आप कुछ ही सेकंड में अपनी महीने की किस्तों का अंदाज़ा लगा सकते हैं, जिससे आपको पहले से योजना बनाने में मदद मिलती है।
खुद से अंदाज़ा लगाने के बजाय, कैलकुलेटर की मदद से आप:
- अपने महीने की EMI का सही-सही अंदाज़ा लगा सकते हैं
- लोन चुकाने की अलग-अलग समय-सीमा की तुलना कर सकते हैं
- अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए लोन की रकम कम या ज़्यादा कर सकते हैं
- अपने महीने के बजट की बेहतर ढंग से योजना बना सकते हैं
- बुलंद हौसले के साथ लोन ले सकते हैं
बात चाहे मेडिकल इमरजेंसी की हो, या फिर आपको घर को नए जैसा बनाने, किसी ट्रिप पर जाने, आगे की पढ़ाई या शादी के लिए पैसों की ज़रूरत हो, पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से आप सोच-समझकर लोन लेने का सही फैसला कर सकते हैं।
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करना बहुत आसान है, जिसमें बस कुछ ही मिनट लगते हैं।
चरण 1: लोन की रकम भरें
सबसे पहले इसमें वो रकम भरें जितना आप लोन लेना चाहते हैं। ध्यान रहे कि इसमें उतनी ही रकम भरें जितने पैसों की आपको असल में ज़रूरत हो।
चरण 2: ब्याज़ दर भरें
इसके बाद, अपनी एलिजिबिलिटी और लोन देने वाले संस्थान के हिसाब से आपके लिए तय की गई ब्याज़ दर भरें।
चरण 3: लोन चुकाने की समय-सीमा चुनें
अपने बजट के हिसाब से लोन चुकाने की समय-सीमा चुनें। आप अलग-अलग समय-सीमा के विकल्पों को आज़माकर देख सकते हैं कि EMI कैसे बदलती है।
चरण 4: अलग-अलग स्थितियों की तुलना करें
EMI की रकम लोन की अलग-अलग समय-सीमा के आधार पर बदलती है जिस पर अच्छी तरह गौर करें। इससे आपको समझ आ जाएगा कि लोन चुकाने की अलग-अलग समय-सीमा का आपकी किस्त पर क्या असर पड़ता है।
चरण 5: अपनी सहूलियत के हिसाब से लोन चुकाने का प्लान चुनें
लोन चुकाने की ऐसी समय-सीमा चुनें, जिससे आप अपनी EMI को आराम से चुकाते हुए घर की दूसरी आर्थिक जिम्मेदारियों को भी अच्छे से पूरा सकें।
लोन की समय-सीमा का आपकी EMI पर क्या असर होता है
आप लोन चुकाने की जो समय-सीमा चुनते हैं, उसका सीधा असर आपकी हर महीने की EMI और लोन की समय-सीमा के दौरान चुकाए जाने वाले कुल ब्याज़ पर पड़ता है।
| लोन की समय-सीमा | महीने की EMI | चुकाया जाने वाला कुल ब्याज़ |
| कम समय-सीमा | ज़्यादा | कम |
| मध्यम समय-सीमा | मध्यम | मध्यम |
| लंबी समय-सीमा | कम | ज़्यादा |
अगर आप कम समय के लिए लोन लेते हैं, तो आप लोन जल्दी चुका सकते हैं और ब्याज़ चुकाने में खर्च होने वाले पैसे भी बचा सकते हैं। लेकिन इसमें आपके महीने की EMI ज़्यादा होगी। वहीं अगर आप लंबे समय के लिए लोन लेते हैं, तो आपकी महीने की EMI कम हो जाएगी और आपके ऊपर तुरंत लोन चुकाने का दबाव भी कम होगा। लेकिन, इसमें लोन की समय-सीमा के दौरान आपको कुल मिलाकर ज़्यादा ब्याज़ चुकाना पड़ सकता है।
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से, आप इन विकल्पों की तुलना करके अपना लोन चुकाने के लिए सबसे सही प्लान चुन सकते हैं।
उदाहरण: अपना लोन चुकाने के लिए सही समय-सीमा चुनना
नेहा नाम की एक कामकाजी महिला के उदाहरण पर गौर करें, जिसकी महीने की सैलरी 90,000 रुपये है।
वह अपने घर को नए जैसा बनने के लिए 10 लाख रुपये का लोन लेने के बारे में सोच रही हैं और चाहती हैं कि लोन चुकाने की समय-सीमा ऐसी हो, जिससे उनके लिए हर महीने की किस्त चुकाना आसान हो और लोन भी सही समय पर खत्म हो जाए।
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से, वह नीचे दिए गए विकल्पों की तुलना करती हैं:
| लोन की रकम | ब्याज़ दर | समय-सीमा | अनुमानित EMI |
| 10 लाख रुपये | सालाना 12% | 3 साल | 33,214 रुपये |
| 10 लाख रुपये | सालाना 12% | 5 साल | 22,244 रुपये |
| 10 लाख रुपये | सालाना 12% | 8 साल | 16,253 रुपये |
सारे विकल्पों को देखने के बाद, नेहा 5 साल की समय-सीमा चुनती है क्योंकि इससे उनके लिए EMI को संभालना आसान हो जाता है और लंबे समय तक लोन चुकाने की झंझट भी नहीं रहती।
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद लिए बिना यह तुलना करना बहुत मुश्किल होता।
आप कितनी EMI आसानी से चुका सकते हैं?
लोन की समय-सीमा चुनते समय, आपको अपने बाकी के सारे खर्चों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
इसलिए यह सुझाव दिया जाता है कि आपकी कुल EMI आपकी हर महीने की इनकम के 40% से 50% के बीच होनी चाहिए। इससे आपको अपने रोज़मर्रा के खर्चों को पूरा करने, अपनी योजना के हिसाब से बचत करने और अचानक सामने आने वाले खर्चों को आसानी से संभालनेमें मदद मिल सकती है।
अगर EMI बहुत ज़्यादा लगे, तो आप इन विकल्पों पर विचार कर सकते हैं:
- लंबी समय-सीमा चुनना
- कम रकम का लोन लेना
- आवेदन करने से पहले अपनी फाइनैंशियल प्रोफाइल को बेहतर बनाना
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से आप इन सभी विकल्पों को तुरंत आज़माकर देख सकते हैं।
लोन देने वाले संस्थान लोन को मंजूरी देने से पहले इन बातों को ध्यान में रखते हैं
आमतौर पर लोन देने वाले संस्थान आपके आवेदन को मंजूरी देने से पहले आपकी लोन चुकाने की क्षमता का अंदाज़ा लगाते हैं।
- लगातार होने वाली इनकम: लोन देने वाले संस्थान आपकी इनकम पर अच्छी तरह गौर करते हैं जिससे पता चलता है कि आप हर महीने लोन की किस्त आसानी से चुका सकते हैं या नहीं।
- CIBIL स्कोर: एक अच्छा CIBIL स्कोर लोन के प्रति आपके ज़िम्मेदार रवैये को दिखाता है और कुल मिलाकर आपके लोन प्रोफाइल को मजबूत बना सकता है।
- आपकी मौजूदा देनदारियाँ: आपकी मौजूदा EMI और पहले से बकाया लोन का असर आपकी लोन चुकाने की क्षमता पर पड़ता है।
- नौकरी या बिज़नेस में स्थिरता: लोन देने वाले संस्थान आपकी मजबूत आर्थिक स्थिति के बारे में जानने के लिए आपकी नौकरी के पिछले रिकॉर्ड या बिज़नेस से होने वाली इनकम पर गौर करते हैं।
बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन की खासियतें जो EMI की योजना बनाने में मददगार हैं
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से अपने लिए सही EMI तय करने के बाद, लोन देने वाले ऐसे संस्थान को चुनना भी उतना ही ज़रूरी हो जाता है जहाँ आपको लोन चुकाने के आसान और सुविधाजनक विकल्प मिलें। बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन में आपको आसानी से लोन चुकाने की सुविधा मिलती है, जिससे आप अपनी इनकम और आर्थिक लक्ष्यों के हिसाब से अपने लिए सही EMI चुन सकते हैं।
- लोन की रकम चुनने की आज़ादी: आप अपनी एलिजिबिलिटी के हिसाब से 40,000 रुपये से लेकर 55 लाख रुपये तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- लोन चुकाने की सुविधाजनक समय-सीमा: आप अपने आर्थिक लक्ष्यों और लोन चुकाने की अपनी क्षमता को देखते हुए 12 महीने से 108 महीने तक की समय-सीमा चुन सकते हैं।
- बेहतर ब्याज़ दरें: आपकी एलिजिबिलिटी और क्रेडिट असेसमेंट के आधार पर ब्याज़ दरें सालाना 10% से 30% तक होती हैं।
- तुरंत मंजूरी और जल्द रकम पाने की सुविधा: लोन की शर्तों को पूरा करने वाले ग्राहकों को 24 घंटों* के भीतर मंजूरी और तुरंत रकम पाने की सुविधा मिलती है।
- किसी कोलैटरल ज़रूरत नहीं: पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको सिक्योरिटी के तौर पर अपनी कोई कीमती चीज गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं है।
- बेहद कम कागजी कार्रवाई: आवेदन प्रक्रिया के लिए केवल बुनियादी दस्तावेज़ों की ज़रूरत होती है, जिससे आप यह प्रक्रिया तुरंत और आसानी से पूरी कर सकते हैं।
बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
अगर आप नीचे दी गई शर्तों को पूरा करते हैं, तो आप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं:
| शर्तें | आवश्यकता |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| उम्र | 21 साल से 80 साल* |
| नौकरी | सरकारी नौकरी, प्राइवेट कंपनी या किसी MNC में काम करने वाले कर्मचारी |
| CIBIL स्कोर | 650 या उससे ज़्यादा |
| ग्राहक का प्रोफ़ाइल | खुद का रोजगार या नौकरीपेशा |
आपकी फाइनैंशियल प्रोफाइल और लोन देने वाले संस्थान की जांच-परख के आधार पर एलिजिबिलिटी अलग-अलग हो सकती है।
बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:
- बजाज फिनसर्व की वेबसाइट पर उपलब्ध पर्सनल लोन पेज पर जाएँ।
- अपनी ज़रूरत के हिसाब से लोन की रकम और अपनी पसंद की समय-सीमा भरें।
- “चेक लोन ऑफ़र” पर क्लिक करें।
- अपनी निजी जानकारी, फाइनैंशियल और नौकरी से जुड़ी जानकारी भरें।
- अपने लिए उपलब्ध लोन ऑफ़र पर गौर करें।
- अपना KYC वेरिफिकेशन पूरा करें।
- अपने बैंक अकाउंट की जानकारी वेरिफ़ाई करें।
- अपना आवेदन जमा करें।
हमारी ओर से एक प्रतिनिधि आपको इसके आगे के चरणों के बारे में जानकारी देगा।
लोन लेने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
आवेदन करने से पहले, ध्यान रखें कि आपने:
- पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से लोन चुकाने के बारे में सही अंदाज़ा लगा लिया है।
- लोन की समय-सीमा के अलग-अलग विकल्पों की तुलना की है।
- अपनी हर महीने लोन चुकाने की क्षमता पर अच्छी तरह गौर किया है।
- अपने CIBIL स्कोर की जाँच की है।
- मौजूदा EMI और बाकी के जरूरी खर्चों पर विचार किया है।
- इसके लिए सभी ज़रूरी दस्तावेज़ तैयार रखे हैं।
- लोन के लिए सिर्फ़ उतनी ही रकम चुनी है जितनी आपको ज़रूरत है।
अपने बजट के हिसाब से सही समय-सीमा चुनें
पर्सनल लोन आपको अपनी ज़रूरी योजनाओं को टाले बिना सही वक्त पर अपनी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने में मदद कर सकता है। लेकिन, लोन की रकम तय करने की तरह लोन चुकाने के लिए सही-सीमा चुनना भी उतना ही ज़रूरी है।
पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से आप लोन चुकाने के अलग-अलग विकल्पों की तुलना कर सकते हैं, अपनी हर महीने की किस्त का अंदाज़ा लगा सकते हैं और अपने बजट के हिसाब से सही समय-सीमा चुन सकते हैं। अपनी EMI की पहले से योजना बनाकर, आप पूरे भरोसे के साथ लोन ले सकते हैं और बेवजह के आर्थिक तनाव से बच सकते हैं।
40,000 रुपये से लेकर 55 लाख रुपये तक का लोन, इसे चुकाने के लिए 12 से 108 महीने की समय-सीमा, तुरंत मंजूरी, 24 घंटे में लोन की रकम मिलने, कोलैटरल के बिना लोन पाने और बहुत कम कागजी कार्रवाई जैसी तमाम सुविधाओं के साथ बजाज फाइनैंस पर्सनल लोन आपको अपनी मर्जी से लोन चुकाने का ऐसा प्लान चुनने की आज़ादी देता है, जो आपके आर्थिक लक्ष्यों के हिसाब से सही हो। तो फिर देर किस बात की? अभी आवेदन करें!
* नियम व शर्तें लागू

