India GOAT टूर 2025: लियोनल मेसी को भारत दौरे के लिए मिले करीब 89 करोड़ रुपये, आयोजक का बड़ा खुलासा

स्पोर्ट्सIndia GOAT टूर 2025: लियोनल मेसी को भारत दौरे के लिए मिले...

Date:

स्पोर्ट्स डेस्क – दुनिया के महान फुटबॉलरों में शामिल लियोनल मेसी का भारत दौरा काफी चर्चा में रहा। मेसी तीन दिन के India GOAT टूर 2025 के तहत भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा किया और कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात की।

इस दौरे के बाद कोलकाता में हुई अव्यवस्था को लेकर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता को गिरफ्तार किया गया था। अब उन्होंने जांच एजेंसी को बताया है कि मेसी को भारत दौरे के लिए करीब 89 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। इसके अलावा 11 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में भारत सरकार को दिए गए। यानी कुल खर्च लगभग 100 करोड़ रुपये रहा।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सताद्रु दत्ता ने SIT को बताया कि इस खर्च का करीब 30 प्रतिशत स्पॉन्सर्स से और 30 प्रतिशत टिकट बिक्री से जुटाया गया था। जांच के दौरान दत्ता के फ्रीज किए गए बैंक खातों से 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम भी बरामद हुई है।

कोलकाता में बवाल, बाकी शहरों में शांति

भारत दौरे की शुरुआत में मेसी कोलकाता पहुंचे थे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट पर उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। इसके बाद उन्होंने लेक सिटी में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। सॉल्ट लेक स्टेडियम में भी उनका कार्यक्रम था, लेकिन वहां भीड़ बेकाबू हो गई और मेसी को जल्दी स्टेडियम छोड़ना पड़ा।

मेसी के जल्दी चले जाने से नाराज़ फैंस ने स्टेडियम में तोड़-फोड़ की। पानी की बोतलें फेंकी गईं और कुर्सियां तोड़ दी गईं। हालात संभालना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया। इस अव्यवस्था के बाद आयोजक सताद्रु दत्ता को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद मेसी हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली भी गए, लेकिन इन शहरों में उनके सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से पूरे हुए।

भारत में मेसी का यह दौरा जहां फैंस के लिए यादगार रहा, वहीं कोलकाता की घटना ने आयोजकों की व्यवस्थाओं पर कई सवाल भी खड़े कर दिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related