पीएम मोदी का अरुणाचल-त्रिपुरा दौरा: 5,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और नॉर्थ ईस्ट पर खास फोकस

नेशनलपीएम मोदी का अरुणाचल-त्रिपुरा दौरा: 5,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और...

Date:

न्यूज़ डेस्क – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर पहुंचे। सुबह उन्होंने ईटानगर में व्यापारियों और टैक्सपेयर्स से मुलाकात की और जीएसटी की नई दरों पर उनकी राय जानी। इसके बाद पीएम मोदी ने 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

अरुणाचल प्रदेश में बड़े एलान

पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट उनके दिल के करीब है और इसी वजह से उन्होंने अपने मंत्रियों के लिए यहां का दौरा अनिवार्य किया है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय अरुणाचल को 10 साल में सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये टैक्स से मिले थे, जबकि भाजपा सरकार में यह राशि 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है।

ईटानगर के इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित रैली में पीएम ने कहा कि उनकी सरकार जनता की कमाई और बचत दोनों की सुरक्षा करेगी।

नई ऊर्जा परियोजनाएं

तातो जलविद्युत परियोजना (186 मेगावाट) – 1,750 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगी।

हीओ जलविद्युत परियोजना (240 मेगावाट) – 1,939 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी।

दोनों परियोजनाएं अरुणाचल सरकार और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NEEPCO) मिलकर बनाएंगे।

तवांग में पीएम-देवाइन योजना के तहत 145 करोड़ रुपये का कन्वेंशन सेंटर वर्चुअली उद्घाटित किया गया। इसमें 1,500 से ज्यादा लोगों की क्षमता होगी।

1,290 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं शुरू की गईं, जिनका फोकस कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और अग्नि सुरक्षा पर है।

अरुणाचल के बाद पीएम मोदी त्रिपुरा के माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगे, जहां वे मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related