लखनऊ में मिला HMPV जैसा केस, जांच के लिए सैंपल भेजा गया

उत्तर प्रदेशलखनऊ में मिला HMPV जैसा केस, जांच के लिए सैंपल भेजा गया

Date:

चीन में तेजी से फैल रहे एचएमपी वायरस के कई मामले भारत के कई राज्यों में मिल चुके हैं, इस कड़ी में एक नया राज्य जुड़ गया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला में लक्षण मिले हैं जो HMPV मामलों जैसे हैं, इस महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जांच के लिए उसका सैंपल लैब भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय महिला को सर्दी, खांसी और वायरस के लक्षणों के साथ केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और बुखार भी था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए एक निजी अस्पताल भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है. बता दें कि देश में अब तक एचएमपी वायरस के 9 मामले मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में 3, तमिलनाडु कर्नाटक और गुजरात में 2-2 लोगों में एचएमपीवी की पुष्टि हुई है।

आने वाले दिनों में HMPV के मामले बढ़ने के सवाल परKGMU के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सूर्यकांत ने बताया कि वर्तमान जानकारी के अनुसार एचएमपीवी के संक्रमण के लक्षण अधिकतर 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं में देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एचएमपीवी एक रेस्पिरेटरी वायरस है जो कि नया नहीं है, पहली बार इस वायरस के बारे में नीदरलैंड में में पता चला था, इसमें खांसी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में दिक्कत जैसे सामान्य सर्दी या फिर कोविड-19 जैसे लक्षण होते हैं। डॉ सूर्यकांत ने बताया कि ऐसी परिस्थितियों से निपटने में जहां सरकारी संस्थाएं और अधिकारी अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने नागरिकों को सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाओं से बचने की सलाह देते हुए कहा कि कोई भी स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श लें या फिर स्वास्थ्य सहायता के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...