सिख अलगाववादियों की हत्या की साज़िश में अमित शाह का हाथ, कनाडा का नया आरोप

इंटरनेशनलसिख अलगाववादियों की हत्या की साज़िश में अमित शाह का हाथ, कनाडा...

Date:

कनाडा सरकार के एक मंत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कनाडा की धरती पर सिख अलगाववादियों को निशाना बनाने की साजिश के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य व्यक्ति हैं। बता दें कि कनाडा पहले भी इसी तरह के आरोप भारत पर लगा चूका है और बारात ने सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए किसी भी संलिप्तता से इनकार किया है।

अखबार वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक कनाडाई अफसरों ने आरोप लगाया था कि कनाडा में सिख सेपरेटिस्टों को निशाना बनाकर हिंसक अभियान के पीछे भारत के गृहमंत्री अमित शाह का हाथ है। कनाडा के डिप्टी फॉरिन मिनिस्टर डेविड मॉरिसन ने मंगलवार को एक पार्लियामेंटरी पैनल से कहा कि उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि साजिश के पीछे अमित शाह का हाथ है।

मॉरिसन ने समिति को बताया, पत्रकार ने मुझे फोन किया और पूछा कि क्या यह (शाह) वह व्यक्ति है। मैंने पुष्टि की कि यह वही व्यक्ति है। ओटावा में इंडियन हाई कमीशन और इंडियन फॉरिन मिनिस्ट्री ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। सिख सेपरेटिस्ट भारत से अलग होकर खालिस्तान की मांग कर रहे हैं। ’80 और ’90 के दशक में भारत में विद्रोह ने हजारों लोगों की जान ले ली थी।

अक्टूबर के मध्य में नई दिल्ली ने कनाडा से अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया, जिन्होंने उन्हें कनाडा की धरती पर 2023 में सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जोड़ा था। भारत ने कनाडाई राजनयिकों को निष्कासित करने का भी आदेश दिया।

भारत द्वारा विदेशी धरती पर सिख सेपरेटिस्टों को कथित तौर पर निशाना बनाने का अकेला उदाहरण नहीं है। अमरीका ने एक पूर्व रॉ एजेंट विकास यादव पर न्यूयॉर्क शहर में सिख सेपरेटिस्ट नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश का कथित तौर पर गाइड करने का आरोप लगाया है, जो एक अमेरिकी-कनाडाई दोहरी नागरिकता वाला नागरिक है। पन्नू भारत द्वारा नामित आतंकवादी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...