हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में खुला ज़रूर लेकिन पिछले कई कारोबारी सत्रों की तरह चंद मिनटों में ये बढ़त गायब हो गयी और एक तेज़ गिरावट की तरफ बाजार बढ़ चला. आज सुबह सेंसेक्स 122.18 अंकों की तेजी के साथ 80,187.34 अंकों पर खुला वहीँ एनएसई निफ्टी 50 भी 18.65 अंकों की बढ़त के साथ 24,418.05 अंकों पर खुला। लेकिन खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 400 अंक और निफ़्टी 160 अंक नीचे जा चूका था.
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल Axis Bank के शेयर सबसे ज्यादा 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा ITC 0.87 प्रतिशत, HCL Tech 0.72 प्रतिशत, Nestle India 0.67 प्रतिशत, TaTA MOTORS 0.56 प्रतिशत, SBI 0.45 प्रतिशत, HDFC Bank 0.39 प्रतिशत, maruti Suzuki 0.34 प्रतिशत, Bharti Airtel 0.33 प्रतिशत, Reliance Industries के शेयर 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
Kotak mahindra bank के शेयर 0.24 प्रतिशत, Infosys 0.23 प्रतिशत, Powergrid 0.22 प्रतिशत, Asian Paints 0.22 प्रतिशत, Adani Ports 0.22 प्रतिशत, Sun Pharma 0.19 प्रतिशत, TCS 0.14 प्रतिशत, Titan 0.09 प्रतिशत, Tata Steel 0.07 प्रतिशत, Bajaj Finance 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। Mahindra & Mahindra और Hindustan Uniliverर के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।
वहीं दूसरी ओर, Indusind Bank के शेयर 6.17 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ खुले। NTPC के शेयर 2.25 प्रतिशत, JSW Steel 1.97 प्रतिशत, Bajaj Finserv 0.32 प्रतिशत, ICICI Bank 0.29 प्रतिशत, Larsen & Tubro 0.24 प्रतिशत, Ultratech Cement 0.09 प्रतिशत और Tech Mahindra के शेयर 0.03 प्रतिशत के नुकसान के साथ खुले।

