हीरो नंबर वन गोविंदा को लगी गोली, ICU में भर्ती

एंटरटेनमेंटहीरो नंबर वन गोविंदा को लगी गोली, ICU में भर्ती

Date:

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एक्टर को आज सुबह-सुबह गोली लग गई है, जिसके बाद उन्हें CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अपनी ही रिवॉल्वर से गोली लगी है, जिसमें उनके घुटने में चोट आई है। यह भी बताया जा रहा है कि गोविंदा अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ। फिलहाल गोविंदा ICU में भर्ती हैं। अभी उनकी हालत कैसी है, इस बारे में कोई अपडेट नहीं है। वहीं, इस खबर के आते ही एक्टर के फैंस भी चिंतित हो गए हैं।

घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। मीडिया में गोली लगने की कई कहानियां चल रही हैं, यह भी कहा जा रहा है कि गोविंदा किसी काम से बाहर जा रहे थे, तभी अचानक रिवॉल्वर से गोली चल गई। गोली लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायल गोविंदा को तुरंत CRITI अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद वे मौके पर पहुंचे और गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक्टर की रिवॉल्वर से गोली मिसफायर हो गई और गोली उनके घुटने में लगी। गोविंदा के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है। हालांकि, उनके परिवार और टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है, जिसकी वजह से उनकी हालत खराब हो गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...