अब पहले वाले नरेंद्र मोदी नहीं रहे, कश्मीर में बोले राहुल गाँधी

नेशनलअब पहले वाले नरेंद्र मोदी नहीं रहे, कश्मीर में बोले राहुल गाँधी

Date:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पुंछ के सुरनकोट में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। राहुल ने कहा कि 56 इंच की छाती वाले नरेंद्र अब पहले जैसे नहीं रहे और उनका आत्मविश्वास अब खत्म हो चुका है। राहुल गांधी ने कहा, यह स्पष्ट हो चूका है कि पहले वाले नरेंद्र मोदी आज के नरेंद्र मोदी नहीं रहे। विपक्ष उनसे जो भी करना चाहता है, करवा लेता है। वे कानून लाते हैं लेकिन जब हम उसके खिलाफ मजबूती से खड़े होते हैं, तो कानून पारित नहीं होता और वे नया कानून लाते हैं।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने जम्मू कश्मीर के चुनाव में अपनी पहली चुनावी सभा में कहा कि नरेंद्र मोदी में पहले जो आत्मविश्वास था, वह अब खत्म हो चुका है। हमने नरेंद्र मोदी के मनोविज्ञान को तोड़ दिया है। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने जम्मू-कश्मीर में सिर्फ नफरत और हिंसा फैलाई है। उन्होंने कहा, “भाजपा-आरएसएस ने जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में सिर्फ नफरत और हिंसा फैलाई है. वे सिर्फ नफरत फैलाना जानते हैं और उनकी राजनीति नफरत की है। आप सभी जानते हैं कि नफरत को नफरत देकर खत्म नहीं किया जा सकता, बल्कि प्यार से खत्म किया जा सकता है।

राहुल ने पार्टी उम्मीदवार शाहनवाज चौधरी के लिए प्रचार किया। उनकी रैली पहले सुबह 9:30 बजे होनी थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। यह पहला मौका था जब राहुल गांधी प्रचार के लिए सुरनकोट आए। सुरनकोट में कड़ी टक्कर की उम्मीद है, जहां गठबंधन उम्मीदवार के तौर पर शाहनवाज चौधरी मैदान में हैं, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार मुश्ताक बुखारी हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अकरम चौधरी भी मैदान में हैं, जो पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस में थे और टिकट न मिलने पर अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...