मोदी के मंत्री और पुराने कांग्रेसी ने राहुल को बताया देश का नंबर वन आतंकी

पॉलिटिक्समोदी के मंत्री और पुराने कांग्रेसी ने राहुल को बताया देश का...

Date:

राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान भाजपा नेता लगातार कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के नेता पर हमला बोल रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकवादी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी फोटो खिंचवाने के लिए गरीबों के घर जाते हैं। उनका पालन-पोषण भी भारत में नहीं बल्कि विदेश में हुआ है। उन्होंने अपना ज्यादातर समय विदेश में ही बिताया है। उनके सभी दोस्त और रिश्तेदार विदेशी हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमें लगता है कि राहुल गांधी को देश से ज्यादा प्यार नहीं है। इसलिए वह विदेश जाकर हर बात पर विरोधाभासी बयान देते हैं। कभी ओबीसी की बात करते हैं तो कभी जाति की। उन्हें समझ में नहीं आता कि क्या बोलना है और क्या करना है। हम 2009 में एक साथ सांसद बने थे लेकिन वह आज तक नहीं समझ पाए हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि वह आज भी रिक्शा चालक के पास जाते हैं, आपको अभी तक पता नहीं चला कि उसका दर्द क्या है। आप विपक्ष के नेता हैं। आप कहीं भी जाकर अपनी फोटो खिंचवा लेते हैं और बाद में उसका मजाक उड़ाया जाता है। आज भी वह गरीब लोगों का दर्द नहीं समझ पाए हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले रवनीत बिट्टू कांग्रेस पार्टी से किनारा करके भाजपा में शामिल हो गए थे और बदले में उन्हें लुधियाना से उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा लेकिन भाजपा ने उन पर अपनी मेहरबानी जारी रखी। मोदी 3.0 में उन्हें कैबिनेट में भी जगह मिली और उन्हें राज्यसभा की मदद से संसद भेजा गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...