पेरिस ओलम्पिक: ओपनिंग सेरेमनी से पहले फ़्रांस में बवाल, ट्रेनों को फूंका गया

फीचर्डपेरिस ओलम्पिक: ओपनिंग सेरेमनी से पहले फ़्रांस में बवाल, ट्रेनों को फूंका...

Date:

पेरिस ओलंपिक की ओपन‍िंंग सेरेमनी से कुछ घंटे पहले फ्रांस के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क बाध‍ित हो गया. खबरों के मुताबिक रेलवे लाइन पर आगजनी की गई. इस दुर्भावनापूर्ण कार्य’ से ट्रांसपोर्ट स‍िस्टम पर असर पड़ा है. बता दें कि आज से ही फ्रांस की राजधानी पेर‍िस में ओलंप‍िक गेम्स की शुरुआत हो रही है. . उधर मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने खेल प्रेमियों का मूड और बिगाड़ दिया है. मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश ओपनिंग सेरेमनी का मज़ा किरकिरा कर सकती है.

दरअसल पेरिस ओलम्पिक से जुडी बुरी ख़बरों का सिलसिला लगातार जारी है. पहले ही आतंकी हमले की धमकी की वजह से एक बड़ा खतरा खेलों के इस महाकुम्भ पर पहले से ही मंडरा रहा है और अब ओपनिंग सेरेमनी से पहले इस तरह के हुड़दंग से किसी भी अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। खिलाडी डर के साये में अपना श्रेठ प्रदर्शन कैसे कर पाएंगे.

फ्रांस की ट्रेन ऑपरेटर कंपनी SNCF ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक की opening ceremony से पहले इस पूरे मामले की जानकारी दी. ट्रेन ऑपरेटर SNCF ने कहा कि फ्रांस की high-speed रेल नेटवर्क पर आगजनी कर हमला किया गया. जिससे पूरी ट्रांसपोर्ट स‍िस्टम लचर पड़ गया. पेरिस में ओलंप‍िक सेरेमनी की तैयारी के दौरान ये हमले किए गए, जिसमें 7,500 एथलीट, 300,000 दर्शक और VIP शामिल होंगे.

इस मामले की जांच कर रहे एक सूत्र ने बताया कि इस दौरान तोड़फोड करने की कोश‍िश की गई जो रेल नेटवर्क को पंगु बनाने के लिए बड़े पैमाने पर किया गया एक बड़ा हमला है. रेल ऑपरेटर ने कहा, ‘एसएनसीएफ रात भर में एक साथ कई दुर्भावनापूर्ण कृत्यों का शिकार हुआ.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related