टी20 विश्व कप 2024 के बाद से हेड कोच रहे राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है, विश्व कप मिशन पर जाने पहले ही टीम के नए हेड कोच के बारे में बहुत सी बातें चल रही थी लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में केकेआर को 10 बरस बाद फिर चैंपियन बनाने वाले टीम के मेंटोर गौतम गंभीर थे, कहा जा रहा था कि टीम इंडिया के हेड कोच बनने की रेस में वही सबसे आगे हैं, बल्कि कहा तो ये जा रहा था कि उनका नाम फाइनल हो गया है, लेकिन बीच में खबर आयी कि गंभीर के साथ कोई एक नाम और है जो इस दौड़ में शामिल है लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे यही संकेत मिलता है कि गौतम गंभीर ही टीम इंडिया के नए हेड कोच होंगे और वो भारत के श्रीलंका दौरे पर इस पद को संभालेंगे।
दरअसल क्रिकेट एसोशिएसन ऑफ बंगाल के एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि गौतम गंभीर ईडन गार्डन में शूटिंग करना चाहते थे। ये शूटिंग एक विदाई सन्देश के वीडियो की थी जो गौतम गंभीर केकेआर के प्रशंसकों को देना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि गंभीर केकेआर के फैंस को अच्छे से अलविदा कहना चाहते थे। अब इस बात से आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गंभीर ही टीम इंडिया के नए हेड कोच होंगे और इसीलिए वो नई ज़िम्मेदारी संभालने से पहले अपनी पुरानी ज़िम्मेदारियों को यादगारी समापन देना चाहते हैं.
बता दें बीसीसीआई गौतम गंभीर का इंटरव्यू ले चुकी है और गंभीर ने बोर्ड के सामने जो शर्तें रखी थी वो मान ली गयी है। अभी टीम इंडिया जिम्बाब्वे का दौरा कर रही है जहाँ एक नयी टीम की कप्तानी शुभमान गिल कर रहे है, टीम इंडिया को इस दौरे पर 5 टी20 मैच खेलने हैं जिसका पहला मैच वो हार चुकी है। इसके बाद टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करेगी। कहा जा रहा ही कि इस दौरे पर गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच हो सकते हैं।

