ज़िम्बाब्वे से पहला टी 20 हारी टीम इंडिया, 102 रनों पर ढेर

फीचर्डज़िम्बाब्वे से पहला टी 20 हारी टीम इंडिया, 102 रनों पर ढेर

Date:

हाल ही में टी 20 विश्व कप खिताब जीतने वाली टीम इंडिया को उस वक्त ज़िम्बाब्वे के हाथों 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा जब उसे लक्ष्य के रूप में सिर्फ 116 रन बनाने थे लेकिन युवा खिलाडियों से लैस भारतीय टीम मात्र 102 रनों पर ढेर हो गयी. दरअसल विश्व कप जीतने वाली टीम के सभी खिलाडियों को ज़िम्बाब्वे के दौर पर रेस्ट दिया गया है और शुभमण गिल की कप्तानी में एक युवा टीम को ज़िम्बाब्वे भेजा गया है हालाँकि इसके बावजूद टीम इंडिया की सेकंड लाइन को ज़िम्बाब्वे पर भारी माना जा रहा था क्योंकि टीम में कई ऐसे भी खिलाड़ी मौजूद थे जिन्होंने अभी जल्द ही खेले गए आईपीएल में धमाल का प्रदर्शन किया था. टीम इंडिया पांच मेंचों की टी 20 श्रंखला खेलने ज़िम्बाब्वे पहुंची है जिसका पहला मैच आज खेला गया.

टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया और ज़िम्बाब्वे की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर सिर्फ 115 रन ही बना सकी, माना जा रहा था कि टीम इंडिया के लिए ये लक्ष्य मामूली साबित होगा क्योंकि टीम में अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमण गिल और रियान पराग जैसे बल्लेबाज़ थे जिन्होंने आईपीएल में अपने बल्ले से धूम मचाई हुई थी, इनके साथ में रिंकू सिंह जैसा धाकड़ बल्लेबाज़ भी था लेकिन बल्लेबाज़ी पूरी तरह से फ्लॉप हो गयी, सिर्फ शुभमण गिल ही कुछ संघर्ष कर सके और 31 रन बनाये, गिल के अलावा वाशिंगटन सूंदर और आवेश खान ही डबल फिगर तक पहुँच सके. शेष सभी बल्लेबाज़ ज़िम्बाब्वे के औसत गेंदबाज़ी के आगे ढेर हो गए और टीम इंडिया को ज़िम्बाब्वे के हाथों अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा. ज़िम्बाब्वे के लिए उनके कप्तान सिकंदर रजा और टेंडाई चतारा शानदार गेंदबाज़ी की, दोनों ने तीन तीन विकेट हासिल किये

इससे पहले ज़िम्बाब्वे को 115 रनों पर ढेर करने में रवि बिश्नोई का बड़ा हाथ रहा जिन्होंने अपने चार ओवरों में सिर्फ 13 रन देकर चार विकेट हासिल किये। वाशिंगटन सूंदर ने 2 और आवेश खान व मुकेश कुमार ने एक एक विकेट हासिल किया। ज़िम्बाब्वे के लिए Clive Madande ने सर्वाधिक 29 रनों की नाबाद खेली। Dion Myers 23, Brian Bennett 22, Wessly Madhevere 21 और कप्तान सिकंदर रज़ा ने 17 रनों की पारी खेली।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...