रोहित और कोहली के बाद जडेजा ने भी छोड़ी T20I क्रिकेट

फीचर्डरोहित और कोहली के बाद जडेजा ने भी छोड़ी T20I क्रिकेट

Date:

कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद अब आल राउंडर रविंद्र जडेजा ने भी टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. रवींद्र जडेजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं दिल से कृतज्ञता के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं। गर्व के साथ मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, मेरे लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का ये शिखर है। यादों, जयकारों और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद।”

इससे पहले भारतीय क्रिकेट के दो सर्वकालिक महान खिलाड़ियों, कप्तान रोहित शर्मा और सुपरस्टार विराट कोहली ने यहां प्रारूप में टीम की दूसरी विश्व खिताब जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की घोषणा की। कोहली फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन की जीत में शानदार 76 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए । इसके तुरंत बाद, रोहित शर्मा ने भी प्रेस कांफ्रेंस में टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और कहा कि अब समय आ गया है कि नयी पीढ़ी के लिए जगह छोड़ी जाय। रोहित ने कहा, अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैं ट्रॉफी बहुत चाहता था। इसे शब्दों में बयान करना बहुत मुश्किल है।

रोहित शर्मा, विराट कोहली के बाद रविंद्र जडेजा का टी 20 I से संन्यास के फैसले का मतलब टीम इंडिया को अब नए कप्तान के साथ कोहली और जडेजा का विकल्प भी ढूंढना होगा। ये तीनों ही टी 20 फॉर्मेट के ज़बरदस्त खिलाड़ी रहे हैं. अगला टी 20 विश्व कप दो साल बाद होना है ऐसे में जो भी नया कप्तान बनाया जायेगा उसके ऊपर ये भी ज़िम्मेदारी होगी कि वो रोहित और कोहली के विकल्प के रूप में किसे ग्रूम करे, नए कप्तान के पास नयी टीम को डेवेलप करने के लिए पूरा समय मिलेगा, यहाँ पर सेलेक्टर्स और बोर्ड की भी ज़िम्मेदारी बहुत बड़ी होगी, उसे अगले विश्व कप को ध्यान में रखकर नए कप्तान की घोषणा करनी होगी और उसे अपनी टीम बनाने के लिए पूरी छूट देनी होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related