हेड कोच के लिए गंभीर का इंटरव्यू, एलान एक औपचारिकता

फीचर्डहेड कोच के लिए गंभीर का इंटरव्यू, एलान एक औपचारिकता

Date:

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का टीम इंडिया का नया हेड कोच बनना लगभग तय है. मंगलवार को बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए साक्षात्कार लिया। जानकारी के मुताबिक साक्षात्कार ‘जूम कॉल’ पर हुआ जिसमें गंभीर और अशोक मल्होत्रा ​​दोनों ऑनलाइन शामिल हुए।

जानकारी के मुताबिक गौतम गंभीर और सीएसी के साथ साक्षात्कार का पहला दौर आज पूरा हो चूका है और कल एक और दौर की चर्चा होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि गंभीर ही हेड कोच के लिए अकेले दावेदार हैं क्योंकि BCCI को सिर्फ उनका ही आवेदन मिला है, उनके नाम की घोषणा महज औपचारिकता है जो अगले 48 घंटों में हो सकती है। सीएसी के अध्यक्ष मल्होत्रा ​​और उनके सहयोगियों जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक के साथ गंभीर की बातचीत का तुरंत पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि चर्चा अगले तीन वर्षों के लिए गंभीर की रणनीति के इर्द-गिर्द केंद्रित रही, जिसके दौरान विभिन्न प्रारूपों में तीन आईसीसी टूर्नामेंट होने हैं। मंगलवार शाम को शीर्ष परिषद की बैठक है और समझा जाता है कि सचिव जय शाह अंतिम घोषणा से पहले सदस्यों को कोच चयन प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

सीएसी उत्तर क्षेत्र से चयनकर्ता पद के लिए कुछ इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार भी ले रही है। 42 वर्षीय पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गंभीर ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स को टीम के मेंटर के रूप में आईपीएल ट्रॉफी जिताई थी। वर्तमान भारतीय कोच राहुल द्रविड़ अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे टी20 विश्व कप में टीम का अभियान समाप्त होने के बाद पद छोड़ देंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...