अफ़ग़ानिस्तान सुपर 8 में, न्यूज़ीलैण्ड हुआ बाहर

फीचर्डअफ़ग़ानिस्तान सुपर 8 में, न्यूज़ीलैण्ड हुआ बाहर

Date:

टी20 वर्ल्ड कप के 29वें मैच में अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराकर सुपर आठ स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लिया. वहीँ इंग्लैंड ने ओमान को बुरी तरह शिकस्त देते हुए सुपर 8 के लिए अपनी उम्मीदों का कायम रखा है. अफ़ग़ानिस्तान की इस जीत के बाद न्यूज़ीलैण्ड की टीम आधिकारिक रूप से टूर्नामेनेट से बाहर हो गयी है.

ग्रुप सी में दोनों टीमों के बीच मैच तारुबा के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पापुआ न्यू गिनी 19.5 ओवर में 95 रन पर आउट हो गई. कपलान डुरिगा ने 27, एली नाउ ने 13 और टोनी ओरा ने 11 रन बनाए, इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका. बाद में 96 रनों के लक्ष्य को अफगानी बल्लेबाजों ने 15.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

गुलबुद्दीन नायब ने 49, अजमतुल्लाह ने 13, रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 11 और मोहम्मद नबी ने 16 रन बनाए. इस मैच से पहले अफगानिस्तान ने अपने ग्रुप में 2 मैच खेले और दोनों जीते। पहले मैच में अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों से और दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 84 रनों से हराया था. दूसरी ओर, पापुआ न्यू गिनी को इवेंट के दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा, पहले मैच में उन्हें वेस्टइंडीज और दूसरे मैच में युगांडा ने हराया था।

इंग्लैंड की बड़ी जीत
उधर ग्रुप बी मैच में इंग्लैंड ने ओमान को मात देते हुए महज 3.1 ओवर में 8 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर ने 24 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि साल्ट ने 12 रन, विल जैक ने 5 रन, जॉनी ब्रिस्टो 8 रन बनाकर नाबाद रहे. ओमान के लिए बिलाल खान और कलीमुल्लाह ने एक-एक विकेट लिया.

इंग्लैंड के आदिल राशिद को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर ओमान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमानी टीम ने 13.2 ओवर में 47 रन बनाए, उसके टॉप स्कोरर शोएब खान ने 11 रन बनाए, उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े में प्रवेश नहीं कर सका।

इंग्लैंड की ओर से आदिल राशिद ने 4, जबकि जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने 3, 3 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...