सोनिया ने कहा, वो एक शेरनी हैं

पॉलिटिक्ससोनिया ने कहा, वो एक शेरनी हैं

Date:

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पार्टी के नवनिर्वाचित अमेठी सांसद केएल शर्मा, उनकी पत्नी और गांधी परिवार के बीच हल्के-फुल्के पल की एक क्लिप एक्स पर साझा की जिसमें सोनिया गाँधी कह रही है कि वो एक शेरनी हैं

दरअसल वायरल वीडियो किशोरी लाल शर्मा की धर्मपत्नी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए सोनिया गांधी से कहा रही हैं कि उन्होंने एक शेर बच्चा पैदा किया जिसपर सोनिया गाँधी मज़ा लेते हुए कहा क्योंकि मैं एक शेरनी हूँ!”, सोनिया की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाका लगाने लगे.

कांग्रेस के लंबे समय से वफादार रहे केएल शर्मा हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा की स्मृति ईरानी से अमेठी के पारिवारिक गढ़ को वापस छीनने के बाद बड़े हीरो के रूप में उभरे। उन्होंने उन स्मृति ईरानी को हराया जिन्होंने 2019 में राहुल के खिलाफ जीत हासिल की थी. ख़ास बात ये रही कि के एल शर्मा की जीत का अंतर 1.67 लाख से ज़्यादा था, यानि प्रधानमंत्री मोदी के जीत के अंतर से ज़्यादा.

केएल शर्मा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक्स पर हुई बातचीत का पूरा विवरण साझा किया। उन्होंने कैप्शन में कहा, “गांधी परिवार को उनके भरोसे, प्यार और समर्थन के लिए मैं दिल से धन्यवाद देता हूं। मुझे अमेठी से लोकसभा चुनाव जीतने का मौका देने के लिए धन्यवाद!” इस बैठक के दौरान, केएल शर्मा ने चुनावों के दौरान उनके मार्गदर्शन के लिए गांधी परिवार की प्रशंसा भी की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...