अंतिम चरण: एक बजे तक देश में 40.09% मतदान

नेशनलअंतिम चरण: एक बजे तक देश में 40.09% मतदान

Date:

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. इन 57 सीटों में प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी भी शामिल है. आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें पंजाब की 13 सीटें, उत्तर प्रदेश की 13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 , बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और एक चंडीगढ़ की सीट शामिल है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान दर्ज हुआ है. बिहार में 35.65%, हिमाचल प्रदेश में 48.63%, झारखंड में 46.80%, ओडिशा में 37.64%, पंजाब में 37.80%, उत्तर प्रदेश में 39.31%, पश्चिम बंगाल में 45.07%, चंडीगढ़ में 40.14% मतदान दर्ज हुआ है. पहले 6 घंटों में हिमाचल प्रदेश में जहा सबसे ज़्यादा मतदान हुआ है वहीँ बिहार में सबसे कम पोलिंग हुई है.

उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गयी INDIA गठबंधन के निताओं की आज दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में शामिल होने के लिए गठबंधन दलों के नेताओं का पहुंचना शुरू हो चूका है, समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. इसके अलावा बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राजद नेता तेजस्वी यादव, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, वीआईपी चीफ मुकेश सहनी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला भाग ले रहे हैं. ममता बनर्जी ने पहले ही इस बैठक में शामिल होने में असमर्थता जाता दी थी. इंडिया गठबंधन की ये बैठक दोपहर तीन बजे शुरू होगी।

बता दें कि ये इंडिया गठबंधन की इस महत्वपूर्ण बैठक से पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दांव चलते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है कि तो देश के प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी उनकी पहली पसंद होंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...