पहले 6 घंटों में यूपी में 39.31% पोलिंग, महराजगंज आगे

उत्तर प्रदेशपहले 6 घंटों में यूपी में 39.31% पोलिंग, महराजगंज आगे

Date:

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. इन 57 सीटों में प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा सीट वाराणसी भी शामिल है. आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें पंजाब की 13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 , बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और एक चंडीगढ़ की सीट शामिल है. आज उत्तर प्रदेश की भी 13 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, इन सीटों में बलिया, बांसगांव, चंदौली, देवरिया,गाज़ीपुर,गोरखपुर, घोसी,कुशीनगर,महराजगंज ,मिर्ज़ापुर, रॉबर्ट्सगंज, सलेमपुर और वाराणसी शामिल हैं.

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में इन 13 लोकसभा सीटों पर पहले 6 घंटों यानि दोपहर 1 बजे तक 39.31 प्रतिशत मतदान हो चूका है. इन 13 सीटों में महाराज गंज में सर्वाधिक 42.29 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं वहीँ सबसे कम मतदान गोरखपुर में रिकॉर्ड किया गया है जहाँ पर सिर्फ 37.39 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसके अलावा बलिया में 38.04 प्रतिशत, बांसगांव में 37.74 प्रतिशत, चंदौली में 42.17 प्रतिशत, देवरिया में 39.44 प्रतिशत, गाज़ीपुर में 38.75 प्रतिशत, कुशीनगर में 40.22 प्रतिशत, रॉबर्ट्सगंज में 38.44 प्रतिशत, सलेमपुर में 37.49 प्रतिशत, मिर्ज़ापुर में 41.55 प्रतिशत, घोसी में 38.30 प्रतिशत और प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी में 39.25 प्रतिशत मैदान हो चूका है.

प्रचंड गर्मी की वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतिम चरम में शायद सबसे कम मतदान हो, हालाँकि राजनीतिक दल, विशेषकर भाजपा पूरा ज़ोर लगा रही है कि उसका वोटर घर से बाहर निकलकर मतदान तक जाय. खबर ये भी है कि अंतिम चरम में संघ भी सक्रीय हुआ है और संघ के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए शपथ दिला रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related