राहुल के मंच पर पहुंचा अग्निवीर, कहा योजना बिलकुल अच्छी नहीं लगी

नेशनलराहुल के मंच पर पहुंचा अग्निवीर, कहा योजना बिलकुल अच्छी नहीं लगी

Date:

भोजपुर बिहार में आज राहुल गाँधी की चुनावी सभा में एक अग्निवीर मंच पर आ गया और सार्वजानिक रूप से कहा कि उसे अग्निवीर योजना बिलकुल पसंद नहीं। दरअसल राहुल गाँधी उस समय अग्निवीर योजना को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर थे तभी एक नौजवान जो सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित हुआ था उसने राहुल गाँधी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कराया जिसके बाद राहुल गाँधी ने उसे मंच पर बुलाया और उससे अग्निवीर योजना के बारे में पूछा। उस नौजवान ने कहा कि उसे ये योजना बिलकुल पसंद नहीं आयी.

राहुल गाँधी ने इसके बाद बताया कि इस नौजवान को अग्निवीर योजना क्यों पसंद नहीं आयी क्योंकि नरेंद्र मोदी ने दो तरह के शहीद बनाये हैं. इस नौजवान को कहा जा रहा है कि तुम जाओ, तुम्हारे दिल में देशभक्ति की भावना है, तुम बॉर्डर पर खड़े हो, बिना ट्रेनिंग के, बिना पेंशन के, बिना कैंटीन के और अगर तुम्हारे साथ कुछ होता है, तुम शहीद होते हो तो हिंदुस्तान की सरकार तुम्हारे साथ नहीं खड़ी होगी। अगर तुम शहीद होते, तुम्हें शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा क्योंकि तुम अग्निवीर हो, तुम नार्मल जवान नहीं हो. राहुल ने कहा कि ये सिर्फ सेना का नहीं हर देश भक्त का अपमान है और हम इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि दो तरह के शहीद होंगे. एक तरह का शहीद होगा, सबको पेंशन मिलेगी, सबके परिवार की रक्षा होगी, सबको कैंटीन मिलेगी, सबको पेंशन मिलेगी।

राहुल ने कहा कि मैं आपको आश्वासन देना चाहता हूँ कि जैसे ही इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी हम अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फाड़के फेंक देंगे। राहुल गाँधी ने आगे कहा कि जब हम गरीबों को पैसा देंगे तो मीडिया वाले कहेंगे- देखो, कांग्रेस गरीबों की आदत बिगाड़ रही है। जिस पर मैं कहूंगा- अभी तो सालाना एक लाख रुपए दे रहे हैं. ज़्यादा बोले तो दो लाख रुपए कर देंगे। बिहार में जातिगत जनगणना की बात करते हुए राहुल ने कहा कि जब मैंने जातिगत जनगणना की बात उठाई, नरेंद्र मोदी कहते हैं- हिंदुस्तान में सिर्फ 2 जाति हैं, अमीर और गरीब। अगर देश में सिर्फ 2 जातियां हैं तो नरेंद्र मोदी OBC कैसे बन गए? इसलिए INDIA की सरकार आते ही हम देश में जातिगत जनगणना करवाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related