बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, शुरू हुई चार धाम की यात्रा

उत्तराखंडबदरीनाथ धाम के कपाट खुले, शुरू हुई चार धाम की यात्रा

Date:

रविवार सुबह उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट 6 महीने बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए जिसके साथ चारों धामों की यात्रा शुरू हो गई। अन्य तीन धाम-केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के पर्व पर शुक्रवार को ही खोल दिए गए थे। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरी विशाल के जयकारों के साथ धाम पहुंचते नजर आए। कपाट खुलने से पहले 15 कुंतल फूलों से मंदिर को सजाया गया है।

चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान के साह के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्धारित मुहूर्त पर सुबह छह बजे खोल दिए गए। कपाट खुलने के बाद विशेष पूजा अर्चना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। बदरीनाथ धाम में ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। हालाँकि उस समय हल्की बारिश हो रही थी फिर भी सेना के बैंड एवं ढोल नगाड़ों की धुन पर स्थानीय महिलाओं के पारंपरिक नृत्य और संगीत ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जानकारी के मुताबिक दक्षिण द्वार से मंदिर परिसर में पहले कुबेर जी, उद्धव जी एवं गाडू घड़ा को लाया गया फिर मंदिर के मुख्य पुजारी समेत अन्य पदधिकारियों, चमोली के जिलाधिकारी, तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद गर्भगृह में भगवान बदरीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। रिकॉर्ड के मुताबिक पिछली बार बदरीनाथ में 18,39,591 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे जो कि एक रिकॉर्ड था।
इस बार भी लोगों में जिस तरह उत्साह यात्रा को लेकर देखा जा रहा है उससे राज्य की धामी सरकार को इस बार और श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम चार बजे तक सात लाख 37 हजार 885 श्रद्धालु बदरीनाथ के लिए अपना आनलाइन रजिस्ट्रशन करवा चुके थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...