हर चरण के बाद बढ़ रहा है कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम, प्रधानमंत्री का आरोप

नेशनलहर चरण के बाद बढ़ रहा है कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम, प्रधानमंत्री...

Date:

देश में आज नई सरकार बनाने के लिए तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, गुजरात में मतदान करने के बाद आज प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश पहुंचे जहाँ खरगौन में उन्होंने एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन के दौरान उनका पूरा ज़ोर कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच रिश्ते को साबित करने पर था। आज उनके भाषण में न मंगलसूत्र का ज़िक्र था और न ही संपत्ति छीनकर मुसलमानों में बांटे जाने का, आज उनका पूरा भाषण कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच मोहब्बत की बातों को बताने पर था. ये अलग बात है कि कांग्रेस का कोई प्रधानमंत्री आजतक पाकिस्तान नहीं गया, हां मोदी जी बिन बुलाये पाकिस्तान जाकर नवाज़ शरीफ को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद देने ज़रूर गए थे.

चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वो कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहते हैं कि उनके ये साथी जो बोल रहे हैं, इनकी मंशा क्या है? पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत और हमारी सेना से इतनी नफरत क्यों? प्रधानमंत्री ने कहा कि मतदान के हर चरण के बाद कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम चरम पर पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक पूर्व सीएम ने कहा कि हमारी सेना आतंकी हमले करती है, पाकिस्तान निर्दोष है। कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने कहा कि मुंबई आतंकी हमले में भी पाकिस्तान का हाथ नहीं था। कांग्रेस के साथी दल के एक और नेता भारत को धमकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हुई हैं। प्रधानमंत्री का इशारा फारूक अब्दुल्ला की तरफ था.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को न हमारी आस्था की परवाह है और न ही देशहित की परवाह है। राष्ट्र विरोधी बात करने में तो कांग्रेस के लोगों में होड़ लगी है। पाकिस्तान में आतंकी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगों को एकजुट होकर वोट करने को कहा जा रहा है। अब आपको ये तय करना है कि भारत में वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य चलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...