प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों में पाकिस्तान की इंट्री

नेशनलप्रधानमंत्री मोदी के भाषणों में पाकिस्तान की इंट्री

Date:

प्रधानमंत्री मोदी अपना चुनाव प्रचार अभियान विकास के मुद्दे पर शुरू तो ज़रूर करते हैं लेकिन फिर सभा दर सभा हिन्दू मुसलमान, मंदिर-मस्जिद, सांप्रदायिक ध्रूवीकरण से होते हुए पाकिस्तान तक पहुँचते है. लोकसभा चुनाव के पहले चरण का आज मतदान हो रहा है. आज पहले यूपी की अमरोहा और फिर मध्य प्रदेश के दमोह में हुई चुनावी सभा में प्रधानमंत्री पाकिस्तान का ज़िक्र ले आये. प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंक का सप्लायर पाकिस्तान आज आटे की सप्लाई के तरस रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया में युद्द की स्थिति बनी हुई है तो देश में मजबूत सरकार का होना जरूरी है. ये चुनाव भारत को सुपर पावर बनाने का चुनाव है. ये चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है. आज विश्व में भारत की जयकार हो रही है. आज देश में न दबने वाली और न झुकने वाली सरकार है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को सस्ता तेल मिले इसलिए हमने देशहित में फैसला लिया. हमने करोड़ों परिवार को मुफ्त राशन की सुविधा दी. मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाई.

पीएम मोदी ने INDI गठबंधन की सच्चाई बताते हुए कहा, इन्होंने देश के रक्षा तंत्र को पीछे रखा. एयरफोर्स कमजोर रहे इसके लिए कांग्रेस ने पूरी शक्ति लगा दी. इन्होंने पूरी कोशिश की कि देश में राफेल न आए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार देश ने 21 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट किया है. अब हम ब्रम्होस मिसाइल भी दे रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बैचेन कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि INDI गठबंधन के लोग मोदी को आए दिन धमकियां दे रहे हैं लेकिन मोदी इनकी धमकियों से न पहले डरा है और न कभी डर सकता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग हमारे सनातन को डेंगू, मलेरिया बता रहे है , ये लोग भगवान श्रीराम की पूजा को पाखंड बताते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...