शेफर्ड की तूफानी ने MI को दिलाई पहली जीत

फीचर्डशेफर्ड की तूफानी ने MI को दिलाई पहली जीत

Date:

मुंबई इंडियंस, खासकर नए कप्तान हार्दिक पांड्या को रोमारियो शेफर्ड का एहसानमंद होना चाहिए, जो उन्होंने इस आईपीएल का सबसे बड़ा ओवर खेल दिया और अंतिम ओवर में 4 छक्कों और दो चौकों की मदद से 32 रन ठोंक दिए जिनकी बदौलत मुंबई इंडियंस को इस आईपीएल में अपनी पहली जीत नसीब हुई वरना दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी टीम को जीत के मुहाने तक तो पहुंचा ही दिया था. रोमारियो शेफर्ड की अंतिम ओवर में धुंआधार बल्लेबाज़ी ही जीत का अंतर साबित हुई.

दरअसल अभिषेक पोरेल के आउट होने के बाद स्टब्स का कोई और बल्लेबाज़ साथ ही नहीं दे सका. ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुशाग्र और जॉय रिचर्डसन बस आते गए और जाते गए, ऐसे में स्टब्स भी टीम के बल्लेबाज़ों से काफी निराश हो गए और अंतिम ओवर में तो उन्होंने स्ट्राइक पर आने की कोई कोशिश ही नहीं की, हालाँकि तब तक काफी देर हो चुकी थी लेकिन एक नो बॉल या वाइड बाल पर चौका गेम में जान डाल सकता था लेकिन अंतिम ओवर में रन आने के बजाये तीन विकेट ज़रूर गिर गए और मुंबई इंडियंस ने ये मैच 29 रनों से जीतकर अंक तालिका में दो पॉइंट के साथ अपना स्थान बनाया। स्टब्स ने मात्र 25 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें साथ छक्के शामिल रहे. पृथ्वी शॉ ने भी 66 रनों की उम्दा पारी खेली और अभिषेक पोरेल ने 41 राण बनाकर स्टब्स का अच्छा साथ दिया।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने आज अपने मैदान पर शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। पहले तो रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 49 और 42 रनों की शानदार पारियां खेलीं और फिर नीचे टीम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने तहलका मचा दिया। टीम डेविड ने 21 गेंदों पर 45 और शेफर्ड ने मात्र 10 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल थे. टीम डेविड ने भी चार छक्के और दो चौके लगाए। बीच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी उपयोगी 39 रनों की पारी खेली जो 33 गेंदों में आयी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...