वरुण को मिला कांग्रेस में आने का ऑफर

नेशनलवरुण को मिला कांग्रेस में आने का ऑफर

Date:

पीलीभीत से टिकट कटने बाद वरुण गाँधी को सपा के बाद अब कांग्रेस पार्टी से भी ऑफर आया है और ये ऑफर किसी छोटे मोटे नेता ने नहीं बल्कि लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी की तरफ से मिला है. बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन ने कहा कि वरुण गाँधी के कांग्रेस पार्टी में आने से उन्हें ख़ुशी होगी, भाजपा से टिकट कटने के बाद उन्हें अब कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।

अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गाँधी को पीलीभीत से टिकट न मिलने पर कहा कि भाजपा ने उन्हें टिकट इसलिए नहीं दिया क्योंकि वो गाँधी परिवार से आते हैं। अधीर रंजन ने वरुण को एक कद्दावर पढ़ा लिखा और साफ़ सुथरी इमेज वाला नेता बताया। अधीर रंजन के इस बयान से एकबार फिर इस तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि शायद वरुण गाँधी बंगाल की किसी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बन सकते हैं।

वरुण गाँधी का चुनाव लड़ना या न लड़ना ये उनका अपना फैसला होगा मगर एकबात तो साफ़ है कि आज की तारीख में वो सबसे ज़्यादा मीडिया अटेंशन बटोर रहे हैं। उनके चुनाव लड़ने को लेकर टीवी और यूट्यूब मीडिया के अलावा सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. इससे पहले समाजवादी पार्टी ने भी वरुण गाँधी को अपरोक्ष रूप से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, यहाँ तक कि पीलीभीत से सपा प्रत्याशी बनाये गए भगवत सरन गंगवार ने सीट भी छोड़ने की बात कही थी. वरुण की उम्मीदवारी अभी तक एक पहेली बनी हुई है, बिलकुल वैसी ही जैसे रायबरेली और अमेठी सीट को लेकर बनी हुई है कि यहाँ इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार कौन होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...