योगी कैबिनेट का विस्तार: राजभर बने कैबिनेट मंत्री, रालोद को भी मिला मौका

उत्तर प्रदेशयोगी कैबिनेट का विस्तार: राजभर बने कैबिनेट मंत्री, रालोद को भी मिला...

Date:

आखिरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ, योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो गया, सपा का साथ छोड़ने वाले दलों सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और रालोद को भी कैबिनेट मंत्री पद मिल गया, विस्तार का इंतज़ार कर रहे कई भाजपा नेताओं की भी लोकसभा चुनाव से पहले लॉटरी खुल गयी. सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर मंत्री बन गए, रालोद से अनिल कुमार को मौका दिया गया. सभी चार नए मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई।

ओमप्रकाश राजभर और अनिल कुमार के साथ काफी दिनों से इंतज़ार कर रहे भाजपा के दारा सिंह चौहान के साथ सुनील कुमार शर्मा को योगी की कैबिनेट में जगह मिली है। लोकसभा चुनाव मद्देनज़र इस मंत्रिमंडल विस्तार को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुआ. मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वो गरीबों की सेवा करने के अपने लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचकर इस लक्ष्य को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों की समस्याओं का समाधान कर उनको न्याय दिलाएंगे।

वहीँ भाजपा के सुनील कुमार शर्मा ने यूपी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी ने जो जिम्मा मुझे सौंपा है, उसे वो पूरी ज़िम्मेदारी से निभाएंगे। सुनील कुमार शर्मा ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी सीटें जीतने का दावा भी किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...