सपा की एक और लिस्ट, शिवपाल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

उत्तर प्रदेशसपा की एक और लिस्ट, शिवपाल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Date:

समाजवादी पार्टी के मुखिया साखिलेश यादव ने आज लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी जारी कर दी. इस सूची के मुताबिक सुरेंद्र सिंह पटेल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने के लिए उतारा है, वहीँ बदायूं से भाई धर्मेंद्र यादव की जगह अब चाचा शिवपाल यादव को उम्मीदवार घोषित किया है. धर्मेंद्र यादव अब कहाँ से उम्मीदवार बनेंगे ये स्पष्ट नहीं हुआ है।

सपा ने आज जिन पांच उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है उनमें बदायूं से शिवपाल यादव, वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल, बरेली से प्रवीण सिंह एरेन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और कैराना से इकरा हसन का नाम शमिल है. बता दें कि बदायूं से पहले धर्मेंद्र यादव प्रत्याशी बनाये गए थे.

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से अबतक 32 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस के मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है लेकिन दोनों ही पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अभी भी कोई बात फाइनल नहीं हुई है. अखिलेश की तरफ से सोशल मीडिया पर 17 सीटें देने की जानकारी दी गयी थी. इसपर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से अंशु अवस्थी की प्रतिक्रिया सामने आयी है. प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि मीडिया में बयान बाजी और न्यूज चैनलों की डिबेट से सीटें तय नहीं होती हैं. हम गठबंधन धर्म का आदर कर रहे हैं, समाजवादी पार्टी को भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभानी होगी। अवस्थी ने कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दूसरे राजनीतिक दलों की भी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...