भारत लौटी इंग्लैंड की टीम, राहुल राजकोट टेस्ट से बाहर

फीचर्डभारत लौटी इंग्लैंड की टीम, राहुल राजकोट टेस्ट से बाहर

Date:

विशाखापत्तनम टेस्ट में हार के बाद तीसरे टेस्ट के बीच एक लम्बा अंतराल था. इस अंतराल को भारत में रहकर तैयारियों के बजाय अबुधाबी जाकर रहना इंग्लैंड की टीम ने मुनासिब समझा। कहा गया कि अबुधाबी में इंग्लैंड के लिए कंडीशनिंग कैंप लगाया गया. बहरहाल ये इंग्लैंड की मर्ज़ी कि अपनी तैयारियां कहाँ पर करे, खबर ये है कि इंग्लैंड की टीम अब भारत वापस आ गयी है. तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाना है। उधर भारतीय खेमे से एक बुरी खबर ये है कि केएल राहुल राजकोट टेस्ट में उपलब्ध नहीं होंगे।

मंगलवार की सुबह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम अभ्यास करेगी जबकि दोपहर के बाद भारतीय खिलाड़ी अभ्यास सत्र में भाग लेंगे। बता दें कि इंग्लैंड की टीम को भारत लौटने से पहले करारा झटका लगा क्योंकि उसके मुख्य स्पिनर जैक लीच चोट के चलते पूरी टेस्ट श्रृंखला बाहर हो गए। श्रृंखला से पहले अबुधाबी में लगाए गए इस अनुकूलन शिविर में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भारतीय स्पिनरों से निपटने के लिए ज़ोरदार अभ्यास किया। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी लेकिन दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के आगे उसके बल्लेबाज नहीं टिक पाए। भारत ने यह मैच जीत कर श्रृंखला बराबर की।

उधर टीम इंडिया के खेमे से एक और बुरी खबर आ रही है। खबर है कि के एल राहुल राजकोट टेस्ट के लिए फिट नहीं हैं, उनकी जगह देवदत पडिक्कल को कॉल किया गया है. हालाँकि शेष तीन टेस्ट मैचों के लिए जिस टीम का एलान हुआ था उसमें राहुल का नाम था लेकिन फिटनेस की कंडीशन के साथ. जो खबरे आ रहीं हैं उसके मुताबिक तो राहुल भी शेष शृंखला से बाहर हो सकते हैं. इससे पहले भी राहुल काफी समय तक चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर रहे थे. पिछले ODI विश्व कप से पहले ही वो टीम में लौटे थे और वर्ल्ड कप में काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया था. अब एकबार फिर वो इंजरी का शिकार हो गए हैं. टीम इंडिया को इस समय विराट, श्रेयस अय्यर और अब के एल राहुल की सेवाएं नहीं मिल रही हैं. चोट के चलते रविंद्र जडेजा भी बाहर हुए थे, राजकोट टेस्ट में उनका खेलना भी फिटनेस पर ही निर्भर है. देवदत पडिक्कल की बात है तो वो इस समय विस्फोटक फॉर्म में दिख रहे हैं, पडिक्कल पिछले 8 घरेलू मैचों में 5 शतक लगा चुके हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

कृषि भारत की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है...

आयुष्मान भारत योजना से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs)

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...