मुकेश अम्बानी नहीं खरीद रहे पेटीएम का वॉलेट बिजनेस

फीचर्डमुकेश अम्बानी नहीं खरीद रहे पेटीएम का वॉलेट बिजनेस

Date:

पेटीएम के वॉलेट बिजनेस पर मुसीबत आने के बाद उसको बचाने की कवायद के तौर पर तमाम तरह की ख़बरें आ रही हैं. एक खबर ये भी उद्योग जगत में तेज़ी से गश्त कर रही थी कि paytm के वॉलेट बिजनेस पर उद्योगपति मुकेश अम्बानी की नज़र है और उंनकी कंपनी जियो फाइनेंशियल सविसेस लिमिटेड के साथ बातचीत भी शुरू हो चुकी है लेकिन अब इस खबर की सच्चाई सामने आई है जिसके मुताबिक इस खबर में कोई दम नहीं है. जियो फाइनेंशियल सविसेस लिमिटेड को paytm payment bank की खरीद में कोई दिलचस्पी नहीं है.

इस मामले में जियो फाइनेंशियल्स और paytm की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस दोनों की तरफ से सफाई आ चुकी है. शेयर मार्केट को दी गयी जानकारी में जियो फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड ने बताया कि इस बारे में जितनी भी खबरें मीडिया में चल रही हैं, वह सभी अफवाह हैं. वहीँ पेटीएम की तरफ से कहा गया है कि उससे भी शेयर बाजारों ने इन ख़बरों को लेकर उससे भी स्पष्टीकरण मांगा था. पेटीएम ने अपने एक आधिकारिक बयान में बताया कि जियो फाइनेंशियल के साथ डील की बातें मनगढंत, बेबुनियाद और तथ्यात्मक तौर पर गलत है.

गौरतलब है कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सर्विसेस पर पाबन्दी लगा दी है. paytm पेमेंट्स बैंक अब ना तो कोई नई जमा स्वीकार कर सकता है और न ही नए ग्राहक बना सकता है. केंद्रीय बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को 29 फरवरी तक अपने पैसे खर्च करने का समय दिया है. RBI द्वारा paytm के वालेट बिजनेस पर बैन लगाने के बाद से लोगों को चिंता सता रही है कि उनका पैसा सुरक्षित रहेगा या नहीं. पिछले तीन दिनों में 42 प्रतिशत से ज़्यादा का मूल्यांकन खोने के बाद शेयर बाजार में आज paytm के शेयर में थोड़ी खरीदारी लौटी है। निवेशकों को उम्मीद है कि जल्द ही कोई न कोई रास्ता ज़रूर निकलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...