खुलते ही चढ़े सेंसेक्स और निफ़्टी

फीचर्डखुलते ही चढ़े सेंसेक्स और निफ़्टी

Date:

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में खरीदारी देखने को मिल रही है. सुबह के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 73 अंक बढ़कर 71,795 अंक पर और निफ्टी 20 अंक बढ़कर 21,792 अंक पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 266 अंक और निफ्टी 75 अंक ऊपर कारोबार कर रहे थे। निफ्टी बैंक 185.65 अंक की गिरावट के साथ 45,639 अंक पर कारोबार कर रहा है।

एनएसई पर 1306 शेयर लाल निशान में और 653 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। लार्ज कैप शेयरों के मुकाबले निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 400 अंक ऊपर 48,812 अंक पर है. वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 135 अंक की बढ़त के साथ 16,454 अंक पर बना हुआ है. ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया। इंफ्रा, हेल्थ केयर और इंफ्रा शेयरों में तेजी है। हालांकि मेटल, एनर्जी और प्राइवेट बैंकों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स पैक में TCS, एचसीएल टेक, Wipro, भारती एयरटेल, Maruti Suzuki, टेक महिंद्रा, Infosys, एमएंडएम, Tata Motors, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, HUL, एसबीआई, Asian Paints और नेस्ले के शेयर बढ़त के साथ खुले। पावर ग्रिड, NTPC, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, Axis Bank, कोटक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, HDFC Bank, बजाज फाइनेंस, ITC, बजाज फिनसर्व, Sun Pharma, टाटा स्टील, Titan और आईसीआईसीआई बैंक दबाव के साथ खुले।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला माहौल है. टोक्यो और सियोल के बाजारों में गिरावट है. वहीं, हांगकांग, शंघाई, ताइपे, जकार्ता और बैंकॉक के बाजारों में तेजी है। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड मामूली बढ़त के साथ 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related