चंडीगढ़ मेयर चुनाव: CJI ने कहा ये तो लोकतंत्र और इलेक्टोरल प्रॉसेस की हत्या है

नेशनलचंडीगढ़ मेयर चुनाव: CJI ने कहा ये तो लोकतंत्र और इलेक्टोरल प्रॉसेस...

Date:

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के मामले की सुनवाई करते हुए शीर्ष कोर्ट ने बहुत सख्त टिप्पणी की है। रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव के दौरान ऑन कैमरा जिस तरह की हरकत की है, मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने उसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया है। सुप्रीम कोर्ट चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान मतगणना में हुई धांधली के गंभीर आरोप पर सुनवाई कर रहा था जो आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार की याचिका पर हो रही थी.

शीर्ष कोर्ट में आम आदमी पार्टी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत को उस दिन की कार्यवाही का वीडियो सौंपा। ये वीडियो देखने के बाद सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि यहाँ तो लोकतंत्र और इलेक्टोरल प्रॉसेस का मजाक हुआ है। शीर्ष कोर्ट ने चंडीगढ़ नगर निगम की बैठकों को अगली सुनवाई तक टालने के निर्देश के साथ ही निगम में पेश होने वाले बजट पर भी रोक लगा दी है।

मनु सिंघवी द्वारा कोर्ट में पेश वीडियो में साफ़ नजर आया कि रिटर्निंग ऑफिसर कैमरे की तरफ देख रहे हैं। सीजेआई ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर का व्यवहार संदिग्ध है। सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से जुड़े सभी दस्तावेज और वीडियो सुरक्षित कर सोमवार शाम 5 बजे तक हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को इसे सौंपने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने रिटर्निंग ऑफिसर के कंडक्ट पर कहा कि इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। आरोप है कि कांग्रेस-AAP गठबंधन के उम्मीदवार को 20 वोट मिले थे, वहीँ भाजपा के उम्मीदवार को 16 वोट, रिटर्निंग अफसर जो भाजपा का बहुत करीबी बताया जाता है, संदिग्ध तौर पर कांग्रेस और आप पार्षदों के आठ वोटों को वैध घोषित कर भाजपा उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया जिसके बाद आप पार्षद द्वारा मामला सुप्रीम कोर्ट ले जाया गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...