विशाखापट्टनम टेस्ट में नहीं बनती सिराज की जगह

फीचर्डविशाखापट्टनम टेस्ट में नहीं बनती सिराज की जगह

Date:

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल ने कहा है कि पहला टेस्ट हारने के बाद विशाखापत्तनम में 2 फरवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज की जगह नहीं बनती है. पार्थिव का मानना है कि इंग्लैंड पहले टेस्ट में सिर्फ एक तेज़ गेंदबाज़ के साथ उतरा, यहाँ तक कि कप्तान बेन स्टोक्स ने भी गेंदबाज़ी नहीं की. इंग्लैंड ने अपने मुख्य स्पिनर्स के अलावा पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर जो रुट पर भरोसा किया और उनको अच्छा रिजल्ट मिला। पार्थिव के मुताबिक भारत को दूसरे टेस्ट में एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ खिलाना चाहिए।

पार्थिव का कहना है कि पिच को देखते हुए तेज़ गेंदबाज़ के लिए ज़्यादा मौका नहीं है, पिछले मैच में भी सिराज को सिर्फ कुछ ओवर की गेंदबाज़ी ही मिली थी, इसलिए जब किसी गेंदबाज़ का उपयोग ही नहीं होना है तो बेहतर है कि एक बल्लेबाज़ उसकी जगह खेले , हालाँकि कुछ पूर्व क्रिकेटर्स की राय चौथे स्पिनर्स के बारे में है। वो सिराज की जगह एक और स्पिनर को टीम में देखना चाहते हैं. पार्थिव का तर्क है कि भारत चार गेंदबाज़ों के साथ भी उतना ही असरदार है जितना पांच के साथ, चूँकि पांचवें गेंदबाज़ के पास गेंदबाज़ी का ज़्यादा मौका नहीं तो फिर उसे खिलाने से क्या फायदा होगा, इसका मतलब तो ये हुआ कि आप टीम में 10 खिलाडियों के साथ जा रहे हैं.

वैसे टीम में कुलदीप के रूप में एक ऐसे स्पिनर की जगह तो बनती है जो प्रेडिक्टेबल न हो, जिसे पढ़ने में अंग्रेज़ बल्लेबाज़ों को थोड़ी परेशानी हो. अक्षर और अश्विन को ओली पॉप बहुत अच्छी तरह से पढ़ रहे थे इसलिए वो इतनी लम्बी पारी भी खेल गए. उस समय कुलदीप जैसे गेंदबाज़ की कमी काफी खली. टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव तो ज़रूर होंगे क्योंकि जडेजा और के एल राहुल चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हैं, विराट पहले ही दो टेस्ट मैचों के विश्राम पर हैं ऐसे में सरफ़राज़ खान के लिए पूरा मौका बन रहा है। टीम में आश्विन के रहते वाशिंगटन सूंदर की इंट्री इस बात का संकेत देती है कि शायद अश्विन को भी रेस्ट दिया जाय. वाशिंगटन सूंदर के पास बल्लेबाज़ी एक प्लस पॉइंट हैं। विराट, राहुल और जडेजा के एकसाथ टीम में न होने पर टीम की बल्लेबाज़ी पर तो असर पड़ना लाज़मी है शायद यही वजह है जो पार्टिव पटेल एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ की बात कह रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related