उछाल के साथ खुले सेंसेक्स-निफ़्टी

फीचर्डउछाल के साथ खुले सेंसेक्स-निफ़्टी

Date:

कई दिन की बंदी के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार उछाल के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 445 अंक की बढ़त लेकर 71,868.20 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 577 अंक की उछाल के साथ 72,000 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 158 अंक की बढ़त लेकर 21,730 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 213 अंक और निफ़्टी 53 अंकों की तेज़ी पर कारोबार कर रहा है. बता दें कि सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते शेयर बाजार बंद रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से इस समय 27 शेयर हरे और 3 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए।

निफ्टी-50 के शेयरों में सबसे अधिक तेजी Cipla में 6.29 फीसदी, ICICI बैंक में 3.54 फीसदी, Powergrid में 2.85 फीसदी, हीरो Motocorp में 2.22 फीसदी और भारती Airtel में 1.92 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं सबसे अधिक गिरावट Asian Paint , बजाज Auto, HDFC Bank , Grasim और BPCL के शेयर में देखने को मिली।

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.85 फीसदी और Nifty Pharma में 1.56 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.05 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.754 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.41 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.70 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.72 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.22 फीसदी की तेजी देखने को मिली। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 3.45 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.07 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 0.52 फीसदी देखने को मिली। विदेशी बाज़ारों की बात करें तो अमेरिकी बाज़ार हरियाली में बंद हुए जबकि यूरोपियन बाज़ारों में मिला जुला रुझान रहा. एशियाई बाज़ारों में जापान की निक्केई को छोड़कर सभी गिरावट नज़र आ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...