अयोध्या नगरी में रामलला अपने नए घर में विराजमान हो गए हैं। रामलला के दर्शन के लिए हर कोई बेताब है। आम लोगों के लिए आज अयोध्या जाने पर प्रतिबन्ध था लेकिन कल यानि 23 जनवरी से राम मंदिर के कपाट सभी के लिए खुले रहेंगे। श्रद्धालुओं की भारी संख्या दर्शन को तैयार बैठी है, सभी के लिए अयोध्या दर्शन उनकी प्राथमिकताओं में है, तो क्या आप भी राम लला के दर्शन की तैयारी कर रहे हैं? अगर हाँ तो हम बताते हैं कि आप अपनी यात्रा सस्ते में कैसे कर सकते हैं.
सस्ते में हवाई टिकट बुक करने के कई तरीके हैं। आप तरह-तरह के ट्रैवल वेबसाइट पर खास और किफायती टूर पैकेज देख सकते हैं। भारतीय रेलवे, फ्लिपकार्ट फ्लाइट, गूगल फ्लाइट्स और गोआईबीबो जैसी टूरिज़्म वेबसाइट पर अलग-अलग कीमत के साथ आप हवाई टिकट बुक करा सकते हैं। बेहतर है कि अयोध्या जाने के लिए आप जनवरी के महीने को छोड़ दें क्यों अगले एक हफ्ते यहाँ काफी भीड़ रहने वाली है. हज़ारों की संख्या में ऐसे भक्त हैं जो रुक नहीं सकते, वो सब कल से ही अयोध्या जाने लगेंगे, ऐसे में आप फरवरी की शुरुआती दिनों में अयोध्या जाने की योजना बना सकते हैं।
Goibibo की वेबसाइट पर दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए सस्ती हवाई टिकट फरवरी में मिल रही है। एक सर्च के अनुसार दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए हवाई टिकट 16 फरवरी से 19 फरवरी के बीच बुक कर सकते हैं। इन चारों दिनों में हवाई टिकट सिर्फ 3,509 रुपये में उपलब्ध है जबकि अन्य दिनों में 10000 रुपये तक किराया है। Google Flights पर भी जाकर अयोध्या जाने के लिए बुकिंग कर सकते हैं। Google Flights पर इसके साथ ही ये भी जान सकते हैं कि आपको कितने तक की कीमत में टिकट चाहिए। ऐसे में आपके पास अपडेट के जरिए सस्ती फ्लाइट टिकट का नोटिफिकेशन आ सकेगा।

