AIIMS में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अब नहीं होगी छुट्टी, खुलेगी OPD

नेशनलAIIMS में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अब नहीं होगी छुट्टी, खुलेगी...

Date:

22 जनवरी को यानि कल अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी की तरह दिल्ली AIIMS ने भी आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी थी जिसके बाद AIIMS के इस फैसले का भारी विरोध हुआ और अब AIIMS ने अपने फैसले को प्लाट दिया है और कहा है कि अपॉइंटमेंट वाले मरीजों को देखने के लिए ओपीडी खुली रहेंगी। पहले कई अन्य सेवाओं के साथ ओपीडी सेवाओं को दोपहर 2:30 बजे तक बंद करने की घोषणा की गयी थी और कहा गया था कि सिर्फ एमरजेंसी सेवाएं ही पूरा दिन चालू रहेंगी।

बता दें कि 22 जनवरी को दिल्ली के AIIMS के साथ सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पतालों समेत अन्य अस्पतालों में आधे दिन के अवकाश की घोषणा पर सियासी संग्राम शुरू हो गया था। दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा संचालित चार अस्पतालों में कल दोपहर 2.30 बजे तक ओपीडी सेवाओं को बंद रखने का फैसला किया गया गया था। विपक्ष ने केंद्र सरकार के संचालित अस्पतालों के इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की थी।

बता दें कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण देखने के लिए विभिन्न राज्यों की सरकारों ने छुट्टी का ऐलान किया है। यूपी समेत भाजपा शासित कई राज्यों ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है और निजी और सरकारी स्कूलों को आधे दिन के लिए बंद करने या बंद करने का आदेश दिया है। राजधानी दिल्ली में भी सभी सरकारी दफ्तर आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। महाराष्ट्र राम मंदिर के प्रतिष्ठापन के दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...