घरेलू शेयर बाजार आज भी लाल रंग में रंगा

फीचर्डघरेलू शेयर बाजार आज भी लाल रंग में रंगा

Date:

भारतीय शेयर बाजार में कल मचे हाहाकार के बाद गुरुवार की शुरुआत भी झटके के साथ हुई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी सेंसेक्स सुबह 9:36 बजे 482.11 अंक गिरकर 71,018.65 पर खुला, इसी तरह निफ्टी भी 153 अंक गिरकर 21418.25 पर खुला और गिरावट लगातार बढ़ती गई, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिर गया और निफ्टी में भी 200 से ज़्यादा अंकों की गिरावट आ गयी लेकिन वहां से बाजार संभला और खरीदारी लौटी। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 461 अंकों की गिरावट दिखा रहा था जबकि निफ्टी 160 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

निफ्टी बैंक और निफ्टी आईटी में भी भारी गिरावट देखी गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी पर एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख लाभ पाने वालों में से थे, जबकि एलटीआईमाइंडट्री, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड कॉर्प, एशियन पेंट्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस टॉप लूज़र में से थे।

एशियाई बाजार से भी सकारात्मक संकेत नहीं दिख रहे हैं. अमेरिकी बाजार भी करीब आधा फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए. आज प्री-ओपनिंग में भी घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। भारत की छठी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी एलटीआईमाइंडट्री लिमिटेड का परिचालन मार्जिन पूरे वर्ष के दौरान 17-18% से नीचे गिर गया जिससे शेयर 10 प्रतिशत से ज़्यादा टूट गया.

बुधवार को 1% गिरकर 2,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंचने के बाद सोने की कीमतों में थोड़ा बदलाव आया। बुधवार को 0.2% बढ़ने के बाद, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट में गुरुवार की शुरुआत में तेल की कीमतें 73 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गईं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related