शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एक और हमला, बिना आँख और चोटी के कैसी प्राण प्रतिष्ठा

नेशनलशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एक और हमला, बिना आँख और चोटी के कैसी...

Date:

एक तरफ राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं वहीँ दूसरी तरफ देश की चारों पीठों के शंकराचार्यों ने इस भव्य समारोह से खुद को अलग कर लिया है. उनका कहना हैं कि राम लला की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा शास्त्रों में लिखे विधि विधान से नहीं हो रही है। उत्तराखंड ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बीते दिनों कहा था कि राम मंदिर पूरा ही नहीं है और अधूरे मंदिर में भगवान् की प्राण प्रतिष्ठा नहीं होनी चाहिए, ये शास्त्रों के अनुसार गलत है और यही वजह है कि चारों शंकराचार्य इसके उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आज रविवार को उसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मंदिर भगवान का शरीर होता है। मंदिर की चोटी को भगवान की आंख और कलश को उनके सिर का प्रतीक माना जाता है। मंदिर पर लगा ध्वज भगवान् के बाल होते हैं। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि बिना आंख या सिर के शरीर यानि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करना धर्म ग्रंथों के खिलाफ होगा, इसीलिए उन्होंने अयोध्या न जाने का फैसला लिया है।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उन्हें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मंदिर का निर्माण अधूरा है। हिन्दू धर्म के शास्त्रों में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि मंदिर का निर्माण पूरा होने पर ही उसमें प्राण प्रतिष्ठा होनी चाहिए ऐसे में धर्म और शास्त्रों का रक्षक होने के नाते मेरा इस कार्यक्रम में शामिल होना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस समारोह में मेरे जाने का मतलब मैंने धर्म ग्रंथों में बताई गयी बातों का उल्लंघन किया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उन्होंने अयोध्या ट्रस्ट के सदस्यों के सामने यह मुद्दा उठाया है कि जब मंदिर का निर्माण पूरा हो जाय तभी जश्न मनाया जाना चाहिए ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...