भारत से मालदीव का पंगा लक्षदीप को रास आया. हालत ये हो गयी है कि लक्षद्वीप जाने वाली इकलौती एयरलाइन एलायंस एयर को अतिरिक्त उड़ाने शुरू करनी पड़ी हैं. मालदीप से भारतीय सैलानियों का मोह भंग होने के बाद लक्षदीप अब पहली पसंद बन गया है। हालाँकि लक्षदीप जाना हर किसी के लिए आसान नहीं है क्योंकि वहां की यात्रा के लिए परमिट की ज़रुरत होती है और यही वजह है कि देश में ही इतनी खूबसरत जगह होने के बावजूद लोग मालदीव का रुख करते थे। इसी वजह से वहां पर सिर्फ एक ही एयरलाइन एलायंस एयर ही अपनी सेवाएं देती थी.
लक्षदीप के लिए परिचालन करने वाली इकलौती एयरलाइन एलायंस एयर ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोच्चि-अगत्ती-कोच्चि के लिए अतिरिक्त फ्लाइट्स शुरू की हैं। ये फ्लाइट सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को चलेंगी। बता दें कि केरल में कोच्चि और अगत्ती लक्षद्वीप के पास का रीजनल एयरपोर्ट है। एलायंस एयर इस लक्षदीप के लिए रोजाना 70 सीटों का एयरक्राफ्ट ऑपरेट करती है। आमतौर बुकिंग फुल रहती है लेकिन मालदीप विवाद के बाद लक्षदीप के लिए मार्च तक के सभी टिकट सोल्ड आउट हो गए हैं।
एलायंस एयर के एक अधिकारी के मुताबिक टिकट्स की उपलब्धता के लिए फोन पर काफी पूछताछ आ रही हैं। अधिकारी ने कहा कि अभी एक फ्लाइट बढ़ाई गयी है, अगर डिमांड और ज़्यादा बढ़ी तो फिर उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हाल ही में विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने भी लक्षदीप के लिए रूचि दिखाई है और जल्द ही स्पाइस जेट भी इस खूबसूरत द्वीप के लिए अपनी उड़ानें शुरू करेगा। ट्रेवल कंपनियों की वेबसाइट से पता चलता है कि लक्षदीप को लेकर भारी संख्या में लोगों की क़्वेरीज़ आ रही हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में लक्षदीप का दौरा किया था और लोगों से इस द्वीप में घूमने की अपील भी की थी, प्रधानमंत्री की इस अपील से मालदीव को काफी बुरा लगा था और सरकार की एक मंत्री समेत तीन नेताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी जिसपर काफी हंगामा हुआ और टिप्पणी करने वाले नेताओं को अपने पद से हाथ धोना पड़ा. मालदीव की इस हरकत पर भारतीय ट्रेवेल कपनियों ने मालदीव की सारी बुकिंग कैंसिल कर दी थी.

